ब्रेकिंग: दीपावली की सरकारी छुट्टी पर बखेड़ा, पंचाग में दीपावली 21 को और छुट्टी 20 को घोषित
Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड सरकार द्वारा दीपावली के अवकाश को लेकर जारी अधिसूचना पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 21 अक्टूबर को घोषित किया जाए, क्योंकि स्थानीय पंचांगों के अनुसार मुख्य पर्व इसी दिन पड़ रहा है, न कि 20 … The post ब्रेकिंग: दीपावली की सरकारी छुट्टी पर बखेड़ा, पंचाग में दीपावली 21 को और छुट्टी 20 को घोषित appeared first on Round The Watch.

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड सरकार द्वारा दीपावली के अवकाश को लेकर जारी अधिसूचना पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 21 अक्टूबर को घोषित किया जाए, क्योंकि स्थानीय पंचांगों के अनुसार मुख्य पर्व इसी दिन पड़ रहा है, न कि 20 अक्टूबर को जैसा कि शासन ने अधिसूचित किया है।
परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सरकारी अवकाश सूची में दीपावली की तारीख 20 अक्टूबर 2025 दर्ज की गई है, जबकि ज्योतिषीय पंचांगों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर को पड़ रही है — और इसी दिन देशभर में दीपावली मनाई जाएगी।
भट्ट ने कहा कि दीपावली केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आस्था, सद्भाव और प्रकाश का प्रतीक उत्सव है, जिसे पूरे राज्य में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। “ऐसे में आवश्यक है कि राज्य सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए अवकाश की तिथि को सही किया जाए,” उन्होंने कहा।
Tags:
What's Your Reaction?






