भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने में सांस्कृतिक संगठनों को भी निभानी होगी विशेष भूमिका
प्राचीनकाल में भारत विश्व गुरु रहा है इस विषय पर अब कोई शक की गुंजाईश नहीं रही है क्योंकि अब तो पश्चिमी देशों द्वारा पूरे विश्व के प्राचीन काल के संदर्भ में की गई रिसर्च में भी यह तथ्य उभरकर सामने आ रहे हैं। भारत क्यों और कैसे विश्व गुरु के पद पर आसीन रहा है, इस संदर्भ में कहा जा रहा है कि भारत में हिंदू सनातन संस्कृति के नियमों के आधार पर भारतीय नागरिक समाज में अपने दैनंदिनी कार्य कलाप करते रहे हैं। साथ ही, भारतीयों के डीएनए में आध्यतम पाया जाता रहा है जिसके चलते वे विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले अपने कार्यों को धर्म से जोड़कर करते रहे हैं। लगभग समस्त भारतीय, काम, अर्थ एवं कर्म को भी धर्म से जोड़कर करते रहे हैं। काम, अर्थ एवं कर्म में चूंकि तामसी प्रवृत्ति का आधिक्य बहुत आसानी से आ जाता है अतः इन कार्यों को तासमी प्रवृत्ति से बचाने के उद्देश्य से धर्म से जोड़कर इन कार्यों को सम्पन्न करने की प्रेरणा प्राप्त की जाती है। जैसे, भारतीय शास्त्रों में काम में संयम रखने की सलाह दी जाती है तथा अर्थ के अर्जन को बुरा नहीं माना गया है परंतु अर्थ का अर्जन केवल अपने स्वयं के हित के लिए करना एवं इसे समाज के हित में उपयोग नहीं करने को बुरा माना गया है। इसी प्रकार, दैनिक जीवन में किए जाने वाले कर्म भी यदि धर्म आधारित नहीं होंगे तो जिस उद्देश्य से यह मानव जीवन हमें प्राप्त हुए है, उस उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकेगी। इसे भी पढ़ें: 'हम बंदूक की नोंक पर बात नहीं करते', अरेरिका से ट्रेड टॉक के बीच ऐसा क्यों बोले पीयूष गोयलप्राचीनकाल में भारत में राजा का यह कर्तव्य होता था कि उसके राज्य में निवास कर रही प्रजा को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो और यदि किसी राज्य की प्रजा को किसी प्रकार का कष्ट होता था तो वह नागरिक अपने कष्ट निवारण के लिए राजा के पास पहुंच सकता था। परंतु, जैसे जैसे राज्यों का विस्तार होने लगा और राज्यों की जनसंख्या में वृद्धि होती गई तो उस राज्य में निवास कर रहे नागरिकों के कष्टों को दूर करने के लिए धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन भी आगे आने लगे एवं नागरिकों के कष्टों को दूर करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने लगे। समय के साथ साथ धनाडय वर्ग भी इस पावन कार्य में अपनी भूमिका निभाने लगा। फिर, और आगे के समय में एक नागरिक दूसरे नागरिक की परेशानी में एक दूसरे का साथ देने लगे। परिवार के सदस्यों के साथ पड़ौसी, मित्र एवं सह्रदयी नागरिक भी इस प्रक्रिया में अपना हाथ बंटाने लगे। इस प्रकार प्राचीन भारत में ही व्यक्ति, परिवार, पड़ौस, ग्राम, नगर, प्रांत, देश एवं पूरी धरा को ही एक दूसरे के सहयोगी के रूप में देखा जाने लगा। “वसुधैव कुटुंबकम”, “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय”, “सर्वे भवंतु सुखिन:” का भाव भी प्राचीन भारत में इसी प्रकार जागृत हुआ है। “व्यक्ति से समष्टि” की ओर, की भावना केवल और केवल भारत में ही पाई जाती है। वर्तमान काल में लगभग समस्त देशों में चूंकि समस्त व्यवस्थाएं साम्यवाद एवं पूंजीवाद के नियमों पर आधारित हैं, जिनके अनुसार, व्यक्तिवाद पर विशेष ध्यान दिया जाता है और परिवार तथा समाज कहीं पीछे छूट जाता है। केवल मुझे कष्ट है तो दुनिया में कष्ट है अन्यथा किसी और नागरिक के कष्ट पर मेरा कोई ध्यान नहीं है। जैसे यूरोपीयन देश उनके ऊपर किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पूरे विश्व का आह्वान करते हुए पाए जाते हैं कि जैसे उनकी समस्या पूरे विश्व की समस्या है परंतु जब इसी प्रकार की समस्या किसी अन्य देश पर आती है तो यूरोपीयन देश उसे अपनी समस्या नहीं मानते हैं। यूरोपीयन देशों में पनप रही आतंकवाद की समस्या पूरे विश्व में आतंकवाद की समस्या मान ली जाती है। परंतु, भारत द्वारा झेली जा रही आतंकवाद की समस्या यूरोप के लिए आतंकवाद नहीं है। यह पश्चिमी देशों के डीएनए में है कि विकास की राह पर केवल मैं ही आगे बढ़ूँ, जबकि भारतीयों के डीएनए में है कि सबको साथ लेकर ही विकास की राह पर आगे बढ़ा जाय। यह भावना भारत में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों में भी कूट कूट कर भरी है। इसी तर्ज पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी कार्य करता हुआ दिखाई दे रहा है। संघ के लिए राष्ट्र प्रथम है, और भारत में निवास करने वाले हम समस्त नागरिक हिंदू हैं, क्योंकि भारत में निवासरत प्रत्येक नागरिक से सनातन संस्कृति के संस्कारों के अनुपालन की अपेक्षा की जाती है। भले ही, हमारी पूजा पद्धति भिन्न भिन्न हो सकती है, परंतु संस्कार तो समान ही रहने चाहिए। इसी विचारधारा के चलते आज संघ देश के कोने कोने में पहुंचने में सफल रहा है। संघ ने न केवल राष्ट्र को एकजुट करने का काम किया है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय तथा उसके बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका सफलतापूर्वक निभाई है। इस वर्ष संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है परंतु संघ इसे अपनी उपलब्धि बिल्कुल नहीं मानता है बल्कि संघ के लिए तो शताब्दी वर्ष भी जैसे स्थापना वर्ष है और उसी उत्साह से अपने कार्य को विस्तार तथा सुदृढीकृत करते हुए आगे बढ़ने की बात कर रहा है। संघ का अपनी 100 वर्षों की स्थापना सम्बंधी उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाने का विचार नहीं है बल्कि इस उपलक्ष में संघ के स्वयंसेवकों से अपेक्षा की जा रही है कि वे आत्मचिंतन करें, संघ कार्य के लिए समाज द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार प्रकट करें एवं राष्ट्र के लिए समाज को संगठित करने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करें। शताब्दी वर्ष में समस्त स्वयंसेवकों से अधिक सावधानी, गुणवत्ता एवं व्यापकता से कार्य करने का संकल्प लेने हेतु आग्रह किया जा रहा है। आज संघ कामना कर रहा है कि पूरे विश्व में निवास कर रहे प्राणी शांति के साथ अपना जीवन यापन करें एवं विश्व में लड़ाई झगड़े का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। अतः हिंदू सनातन संस्कृति का पूरे विश्व में फैलाव, इस धरा पर निवास कर रहे समस्त प्राणियों के हित में है। इस संदर्भ में आज हिंदू स

भाारत को फिर से विश्व गुरु बनाने में सांस्कृतिक संगठनों को भी निभानी होगी विशेष भूमिका
Haqiqat Kya Hai
आज हमारे देश भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक धरोहरों का कद्र बढ़ता जा रहा है। वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत को फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में कई पहल की जा रही हैं, और इसमें सांस्कृतिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह आलेख इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेगा कि किस प्रकार ये संगठन भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
सांस्कृतिक संगठनों का महत्व
सांस्कृतिक संगठन ना केवल हमारी संस्कृति की पहचान हैं, बल्कि वे उसे संरक्षण देने और बढ़ावा देने का कार्य भी करते हैं। भारतीय संस्कृति की विविधता, हमारी मौखिक परंपराएं, नृत्य, संगीत और कला सभी इस बात का प्रतीक हैं कि हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध है। सांस्कृतिक संगठनों के माध्यम से इन तत्वों का प्रसार करना आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सके और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सके।
वैश्विक स्तर पर संस्कृति का प्रभाव
आजकल, जब दुनियाभर में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ रही है, तो हमें इसे सही तरीके से पेश करने की आवश्यकता है। भारतीय नृत्य, संगीत और योग जैसे कला रूपों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। सांस्कृतिक संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, जैसे कि 'आर्ट ऑफ लिविंग' और 'फलक' जैसी संस्थाएं जो भारतीय संस्कृति को विश्व में प्रस्तुत करने में मदद कर रही हैं।
पारंपरिक और आधुनिकता का संतुलन
सांस्कृतिक संगठनों को पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण के साथ ही आधुनिकता को भी अपनाना होगा। हमें उस सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना चाहिए जो हमारे देश को विश्व गुरु बनाने में सहायक होगी। जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर भारतीय संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत किया जा सकता है, जिससे एक नई दृष्टि प्राप्त होगी।
निष्कर्ष
भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए सांस्कृतिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है। इन्हें न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए प्रयास करना चाहिए, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में भी योगदान देना चाहिए। इसलिए, हमें एकजुट होकर इस दिशा में काम करना होगा, ताकि हम अपने देश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचा सकें।
इस समस्या पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है और इससे संबंधित और जानकारियों के लिए, हमारी वेबसाइट पर जाएं: haqiqatkyahai.com
Keywords
Cultural Organizations, India Global Influence, Indian Culture, World Guru India, Cultural Heritage, Indian Arts, Traditional and Modern Balance, Arts Promotion, International Presentation of Culture, Societal Role of Culture.What's Your Reaction?






