Vishwakhabram: Zelenskyy का तख्ता पलटना चाहते हैं Trump, Ukraine के विपक्षी नेताओं से गुप्त वार्ताएं कर रही है अमेरिकी टीम

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की ने पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ जो बहस की थी वह डोनाल्ड ट्रंप को इतना नागवार गुजर गयी है कि वह यूक्रेन में सत्ता बदलवाने की जुगत में लग गये हैं। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की टीम यूक्रेन में विपक्षी नेताओं के साथ गुप्त वार्ता में लगी हुई है, जिससे राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को हटाने के संभावित प्रयास के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। ट्रंप प्रशासन का प्रयास है कि या तो यूक्रेन में मौजूद विपक्षी नेताओं में से ही कोई अपने देश की बागडोर संभालने पर सहमत हो जाये तो ठीक है वरना बाहर से किसी यूक्रेनी को लाकर कीव में बिठा दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि लंदन में यूक्रेन के राजदूत को भी इस काम के लिए तैयार होने के लिए कहा जा रहा है। हम आपकों बता दें कि हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति के लंदन दौरे के दौरान वहां उनके राजदूत उनकी अगवानी के लिए नहीं पहुँचे थे।जहां तक ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों की यूक्रेन के विपक्षी नेताओं से हुई चर्चा की बात है तो आपको बता दें कि विपक्षी नेता यूलिया टिमोशेंको और पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ हुई चर्चा यूक्रेन में शीघ्र राष्ट्रपति चुनाव कराने की संभावना पर केंद्रित थी। अमेरिका की शह पर अब यूक्रेन में नई सरकार बनवाने की जो कवायद चल रही है उससे पहले ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को सैन्य सहायता के साथ ही खुफिया जानकारी साझा करना भी बंद कर दिया है जिससे रूस के खिलाफ यूक्रेन के अभियान में बड़ी बाधा खड़ी हो गयी है। यह एक ऐसा कदम है जिससे यूक्रेन के लोग जेलेंस्की से नाराज बताये जा रहे हैं क्योंकि उनकी जिद ने उनके भविष्य को पूरी तरह खतरे में डाल दिया है।इसे भी पढ़ें: दुनिया के हीरो बनते वोलोडिमिर जेलेंस्कीहम आपको यह भी बता दें कि यूक्रेन के विपक्षी नेता यूलिया टिमोशेंको अनुभवी राजनीतिक खिलाड़ी हैं। वह दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं और लंबे समय से राष्ट्रपति पद की आकांक्षा रखते हैं। वह अपना सपना पूरा होने की राह में जेलेंस्की को बड़ा रोड़ा मानते हैं लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप की टीम के साथ बातचीत के बावजूद, उन्होंने ज़ेलेंस्की का बचाव करते हुए कहा है कि युद्ध के दौरान चुनाव "असंभव और अनैतिक" होंगे। यही नहीं, यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति और अरबपति पेट्रो पोरोशेंको, जिन्हें "चॉकलेट किंग" के नाम से जाना जाता है, वह ज़ेलेंस्की के बड़े आलोचकों में भी शुमार हैं, लेकिन उन्होंने भी युद्धविराम से पहले चुनाव कराने का भी विरोध किया है।दरअसल, यूक्रेन में अभी मार्शल लॉ लगा हुआ है और इसका हवाला देते हुए जेलेंस्की देश में चुनाव करवाने से इंकार कर रहे हैं। यदि फरवरी 2022 में रूस द्वारा आक्रमण शुरू करने के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू नहीं होता, तो देश में पिछले साल मई में चुनाव हो गए होते। हम आपको बता दें कि ‘मार्शल लॉ’ अधिनियम को यूक्रेन ने 24 फरवरी 2022 को लागू किया था। यह आपातकाल में यूक्रेन में सभी चुनावों पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाता है।यह भी कहा जा रहा है कि जेलेंस्की सैद्धांतिक रूप से चुनावों के खिलाफ नहीं हैं और उन्होंने इस बात पर सहमति जताई है कि चुनाव सही समय पर होने चाहिए। जेलेंस्की ने इस साल दो जनवरी को एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मार्शल लॉ खत्म हो जाने के बाद गेंद संसद के पाले में होती है- संसद फिर चुनाव की तारीख तय करती है।’’ जेलेंस्की ने कहा था कि समस्या समय और परिस्थिति की है। उन्होंने कहा था कि युद्ध के दौरान चुनाव नहीं हो सकते। कानून, संविधान और अन्य चीजों में बदलाव करना जरूरी है। ये महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं, लेकिन कुछ मानवीय चुनौतियां भी हैं।हम आपको यह भी बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन से चुनाव कराने का आह्वान किया है और ऐसा नहीं करने के लिए ज़ेलेंस्की को "तानाशाह" भी करार दिया है। पिछले महीने सऊदी अरब में हुई बैठक में भी अमेरिका ने किसी भी शांति समझौते के एक महत्वपूर्ण हिस्से के तहत यूक्रेन में चुनावों पर चर्चा की थी। ट्रंप ने स्वयं 18 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘हमारे पास ऐसी स्थिति है कि यूक्रेन में चुनाव नहीं हुए हैं। वहां ‘मार्शल लॉ’ है।’’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी कह चुके हैं कि उनका देश शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन समस्या यह है कि यूक्रेन में ऐसा कोई वैध यूक्रेनी प्राधिकार नहीं है, जिसके साथ वह बात कर सके। पुतिन भी कह चुके हैं कि यूक्रेन में निर्वाचित राष्ट्रपति से ही वह बात करेंगे।बहरहाल, इन गुप्त चर्चाओं ने जेलेंस्की की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा यूक्रेन में कुछ लोगों को डर है कि ट्रंप द्वारा ज़ेलेंस्की के विरोधियों से संपर्क करने से यदि कोई ट्रंप समर्थक नेता सत्ता में आ गया तो पूरी तरह अमेरिका का दबदबा देश में कायम हो जायेगा। कुछ लोगों को यह भी डर है कि ट्रंप की गुप्त वार्ताओं से डर के कहीं जेलेंस्की ही अमेरिका के मन मुताबिक समझौता या रूस के साथ युद्धविराम ना कर बैठें। इसके अलावा जिस तरह एलन मस्क और तुलसी गबार्ड जैसे प्रभावशाली लोग जेलेंस्की को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए अपना अभियान आगे बढ़ा रहे हैं उससे यूक्रेन में सत्ता विरोधी लहर भी खड़ी हो रही है। देखना होगा कि यूक्रेन की राजनीति के लिए खासतौर पर आने वाले दिन क्या नयापन या बदलाव लाते हैं।

Mar 7, 2025 - 16:39
 125  254.5k
Vishwakhabram: Zelenskyy का तख्ता पलटना चाहते हैं Trump, Ukraine के विपक्षी नेताओं से गुप्त वार्ताएं कर रही है अमेरिकी टीम
Vishwakhabram: Zelenskyy का तख्ता पलटना चाहते हैं Trump, Ukraine के विपक्षी नेताओं से गुप्त वार्ताएं कर रही है अमेरिकी टीम

Vishwakhabram: Zelenskyy का तख्ता पलटना चाहते हैं Trump, Ukraine के विपक्षी नेताओं से गुप्त वार्ताएं कर रही है अमेरिकी टीम

Haqiqat Kya Hai - हाल के घटनाक्रम में यह बात सामने आई है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की के शासन को अस्थिर करने के लिए विपक्षी नेताओं के साथ गुप्त बातचीत कर रहे हैं। यह जानकारी ऐसे समय आई है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस क्षेत्र पर हैं। यह कोई नई बात नहीं है कि वॉशिंगटन, विदेशी चुनावों और राजनीतिक परिदृश्य में हस्तक्षेप करने में एक प्रमुख खिलाड़ी रहा है। इस खबर से यूक्रेन की राजनीतिक स्थिति और जटिलता बढ़ती दिखाई देती है।

अमेरिका और यूक्रेन का राजनीतिक परिदृश्य

यूक्रेन में हाल के वर्षों में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। ज़ेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेन ने 2019 में सरकार बदली थी, लेकिन अब विपक्षी नेता उसके निर्णयों की आलोचना कर रहे हैं। ट्रम्प की टीम का यूक्रेन के विपक्षियों के साथ संपर्क करना इस बात का संकेत है कि अमेरिका अपनी विदेश नीति को पुनः निर्धारित करने की कोशिश कर रहा है।

गुप्त वार्ताओं का महत्व

गुप्त वार्ताएँ आमतौर पर तब होती हैं जब कोई देश राजनीतिक या सुरक्षा स्थितियों में बदलाव चाहता है। अमेरिकी टीम द्वारा ये वार्ताएँ यूक्रेन में एक नए चेहरे को प्राथमिकता देने का प्रयास हो सकती हैं, जो उनके हितों के अनुकूल हो। हाल के सर्वेक्षणों के अनुसार, ज़ेलेंस्की के सरकार के प्रति जन समर्थन में गिरावट आई है। ऐसे में ट्रम्प का विपक्षी नेताओं से संपर्क करना संदेहास्पद है।

भारत में इस पर चर्चा

भारतीय विश्लेषक भी इस स्थिति पर गहरी नजर रखे हुए हैं। भारत इस संघर्ष में एक महत्वपूर्ण पक्ष है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाल करने के लिए प्रयासरत है। भारत की विदेश नीति संतुलन बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन अमेरिका और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय हितों पर भी पड़ सकता है।

निष्कर्ष

फिलहाल, ट्रम्प की यूक्रेन के विपक्षी नेताओं से गुप्त वार्ताओं की जानकारी न केवल चुनावी राजनीति में बल्कि वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण है। आशा है कि दुनिया इस मामले को ध्यान से देखेगी और सही दिशा में निर्णय लेने की कोशिश करेगी। Haqiqat Kya Hai टीम आपके लिए इस तरह की जानकारी लेकर आएगी, ताकि आप हर घटनाक्रम पर नजर रख सकें। भविष्य में क्या होता है, यह देखने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। अधिक अपडेट्स के लिए, विजिट करें haqiqatkyahai.com.

Keywords

Ukraine, Zelenskyy, Trump, secret talks, American team, political instability, international community, opposition leaders, elections, foreign policy.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow