काशीपुर : बार की सरकार के गिरजेश खुल्बे बने अध्यक्ष यशवंत चौहान सचिव

विकास अग्रवाल काशीपुर (महानाद) : काशीपुर बार एसोसिएशन की सरकार (बार की सरकार) के चुनाव परिणाम आ गये हैं। चुनाव में गिरजेश खुल्बे को अध्यक्ष तथा यशवंत सिंह चौहान को सचिव चुना गया है। आपको बता दें कि कल बुधवार को हुए काशीपुर की बार एसोसिएशन के चुनाव में गिरजेश खुल्बे को अध्यक्ष चुना गया […]

Dec 25, 2025 - 09:39
 129  7.4k
काशीपुर : बार की सरकार के गिरजेश खुल्बे बने अध्यक्ष यशवंत चौहान सचिव

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर बार एसोसिएशन की सरकार (बार की सरकार) के चुनाव परिणाम आ गये हैं। चुनाव में गिरजेश खुल्बे को अध्यक्ष तथा यशवंत सिंह चौहान को सचिव चुना गया है।

आपको बता दें कि कल बुधवार को हुए काशीपुर की बार एसोसिएशन के चुनाव में गिरजेश खुल्बे को अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मनेश अग्रवाल को 337 मतों से हराया। गिरजेश खुल्बे को 545 तथा मनेश अग्रवाल को 208 मत प्राप्त हुए।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर विधु शेखर (211) ने सनत पैगिया (206) को 5 मतों से हराया।

सचिव पद पर यशवंत सिंह चौहान (486) ने अनूप शर्मा (254) को 232 मतों से हराया।

उप सचिव पद पर अंकित चौधरी (421) ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए संजय कुमार मेहंदीरत्ता (5) को 416 मतों से हराया।

कोषाध्यक्ष पद पर भुवन चंद्र चौटियाल (280) ने रवीन्द्र सिंह (271) को 9 मतों से हराया।

पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राकेश प्रजापति (394) ने सोहन सिंह नेगी (338) को 56 मतों से हराया।

आय-व्यय निरीक्षक पद पर गौरव मेहरोत्रा (442) ने धमेंद्र कुमार (293) को 149 मतों से हराया।

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के लिए केदार सिंह, कैलाश कुमार, नरगिस, पंकुल गुप्ता, प्रीति कश्यप, प्रीति शर्मा, रणजीत सिंह विर्क व शुभम कुमार चुनाव जीत गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow