ब्रेकिंग: पेयजल निगम में 2660 करोड़ का घपला! कैग रिपोर्ट से सनसनी, लगे गंभीर आरोप

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड पेयजल निगम में 2660.27 करोड़ रुपये के घोटाले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप किसी राजनीतिक मंच पर नहीं, बल्कि सीएजी (भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट और एडवोकेट विकेश नेगी ने यह तथ्य सामने लाते हुए दावा किया … The post ब्रेकिंग: पेयजल निगम में 2660 करोड़ का घपला! कैग रिपोर्ट से सनसनी, लगे गंभीर आरोप appeared first on Round The Watch.

Nov 22, 2025 - 18:39
 138  5.8k
ब्रेकिंग: पेयजल निगम में 2660 करोड़ का घपला! कैग रिपोर्ट से सनसनी, लगे गंभीर आरोप

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड पेयजल निगम में 2660.27 करोड़ रुपये के घोटाले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप किसी राजनीतिक मंच पर नहीं, बल्कि सीएजी (भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट और एडवोकेट विकेश नेगी ने यह तथ्य सामने लाते हुए दावा किया है कि पेयजल निगम ने वर्ष 2016 से 2025 तक निर्माण और विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं कीं और कुल 2,660 करोड़ से अधिक की धनराशि गोलमाल की। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई है।

विधानसभा से रिपोर्ट छिपाने पर उठाए सवाल
अधिवक्ता विकेश ने आरोप लगाया कि सीएजी की यह रिपोर्ट अब तक विधानसभा में पेश ही नहीं की गई, न ही उस पर कोई चर्चा हुई। मतलब जनता के अधिकार की सबसे बड़ी वित्तीय रिपोर्ट सिस्टम से छिपाकर रखी गई।

साल-दर-साल घोटाले के आरोप, आंकड़े चौंकाते हैं
(CAG रिपोर्ट के अनुसार पेयजल निगम में गड़बड़ी)
वित्तीय वर्ष अनियमितताएं (₹ करोड़ में)
2016–17 92.41
2017–18 ऑडिट ही नहीं हुआ
2018–19 ऑडिट ही नहीं हुआ
2019–20 656.05
2020–21 829.90
2021–22 43.48
2022–23 96.99
2023–24 803.00
2024–25 (मई तक) 38.41
                        </div>
                                        <div class=

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow