दून की सड़कों पर कल हो सकती है भारी दिक्कत, ट्रैफिक प्लान देखकर ही वाहन निकालें
Amit Bhatt, Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे के मद्देनजर सोमवार को शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के समय अलग अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक को रोका जाएगा। वहीं, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रमुख रूट पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी … The post दून की सड़कों पर कल हो सकती है भारी दिक्कत, ट्रैफिक प्लान देखकर ही वाहन निकालें appeared first on Round The Watch.
Amit Bhatt, Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे के मद्देनजर सोमवार को शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के समय अलग अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक को रोका जाएगा। वहीं, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रमुख रूट पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। 03 नवंबर के लिए देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। लिहाजा, कल शहर में निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान को आवश्यक देख लें और जहां तक हो सके आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
राजधानी देहरादून में 2 और 3 नवंबर को वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान शहर के कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों की ओर न जाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
कल यह प्लान रहेगा लागू
Tags:
What's Your Reaction?