Ravidas Jayanti 2025: रैदास युगपुरुष और युगस्रष्टा सिद्ध संत थे

महामना संत रविदास कहो या रैदास-भारतीय संत परम्परा, भक्ति आन्दोलन और संत-साहित्य के जहां महान हस्ताक्षर है, वहीं वे अलौकिक-सिद्ध संत, समाज सुधारक, साधक और कवि हैं। दुनियाभर के संत-महात्माओं में उनका विशिष्ट स्थान है। सद्गुरु रामानंद के पारस स्पर्श ने चर्मकार रैदास को भारत वर्ष का महान चमत्कारी एवं सिद्धात्मा संत बना दिया था। वे निर्गुण रंगी चादरिया रे, कोई ओढ़े संत सुजान को चरितार्थ करते हुए सद्भावना और प्रेम की गंगा को प्रवाहित किया। मन चंगा तो कठौती में गंगा, यह संत शिरोमणि रैदासजी के द्वारा कहा गया अमर सूक्ति भक्ति दोहा है, जो आज भी भारत के घर-घर में लोकप्रिय है। वे कबीर के समसामयिक कहे जाते हैं। उन्होंने जीवनपर्यन्त छुआछूत, ऊंच-नीच, जातिवाद जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज में फैली तमाम बुराइयों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई और उन कुरीतियों के खिलाफ निरन्तर कार्य करते रहे। समस्त भारतीय समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और भाईचारे की सीख देने वाले 15वीं सदी के महान समाज सुधारक संत रैदासजी को जो चेतना प्राप्त हुई, वह तन-मन के भेद से प्रतिबद्ध नहीं है, मुक्त है। उन्होंने अपनी सिद्धियों के जरिये समाज में व्याप्त आडम्बरों, अज्ञानता, झूठ, मक्कारी और अधार्मिकता का भंडाफोड़ करते हुए समाज को जागृत करने और नई दिशा देने का प्रयास किया। रैदासजी ने समता और समरसता की शिक्षा भी दी, और हमेशा दलितों, वंचितों की विशेष रूप से चिंता भी की। स्पष्ट है कि रैदासजी जैसे महान भक्त जाति, क्षेत्र तथा व्यवसाय आदि बंधनों से मुक्त थे। इसलिए रैदासजी हर जाति, वर्ग तथा व्यवसाय के लोगों के लिए पूजनीय है। श्रीकृष्ण, श्रीराम, महावीर, बुद्ध के साथ-ही-साथ भारतीय अध्यात्म आकाश के अनेक संतों-आदि शंकराचार्य, नानक, रैदास, मीरा आदि की परंपरा में रविदासजी ने भी धर्म की त्रासदी एवं उसकी चुनौतियों को समाहित करने का अनूठा कार्य किया। जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद के खिलाफ वातावरण बनाया। जीवन का ऐसा कोई भी आयाम नहीं है जो उनके दोहों-विचारों से अस्पर्शित रहा हो। अपनी कथनी और करनी से मृतप्रायः मानव जाति के लिए रविदासजी ने संजीवनी बूंटी का कार्य किया। इतिहास गवाह है, इंसान को ठोंक-पीट कर इंसान बनाने की घटना रविदासजी के काल में, रविदासजी के ही हाथों, उनकी रचनाओं-विचारों एवं कार्यों से हुई।रविदासजी के जन्म को लेकर कई मत हैं। लेकिन उनके जन्म पर एक दोहा खूब प्रचलित है- ‘चौदस सो तैंसीस कि माघ सुदी पन्दरास, दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री गुरु रविदास- इस पंक्ति के अनुसार गुरु रविदास का जन्म माघ मास की पूर्णिमा को रविवार के दिन 1433 को हुआ था। इसलिए हर साल माघ मास की पूर्णिमा तिथि को रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है जोकि इस वर्ष 12 फरवरी 2025 को है। रैदास पंथ का पालन करने वाले लोगों में रविदास जयंती का एक विशेष महत्व है। रविदासजी का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी के गोवर्धनपुर गाँव में एक मोची परिवार में हुआ था। मध्यकाल की प्रसिद्ध संत मीराबाई भी रविदासजी को अपना आध्यात्मिक गुरु मानती थीं। रविदासजी ने लोगों को एक नई राह दिखाई कि घर-गृहस्थी में रहकर और गृहस्थ जीवन जीते हुए भी शील-सदाचार और पवित्रता का जीवन जिया जा सकता है तथा आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। अपनी सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद भी रविदासजी भक्ति आंदोलन, हिंदू धर्म में भक्ति और समतावादी आंदोलन में एक प्रमुख पुरोधा पुरुष के रूप में उजागर हुए। इसे भी पढ़ें: Birju Maharaj Birth Anniversary: घुंघरू की झंकार से दर्शकों को मनमोहित करते थे बिरजू महाराजजूते बनाने का कार्य करने वाले संत रैदास ने आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करने के लिए समाधि, ध्यान और योग के मार्ग को अपनाते हुए असीम ज्ञान प्राप्त किया और अपने इसी ज्ञान के जरिये पीड़ित मानवता, समाज एवं दीन-दुखियों की सेवा कार्य में जुट गए। जूते बनाने के कार्य से उन्हें जो भी कमाई होती, उससे वे संतों की सेवा किया करते और उसके बाद जो कुछ बचता, उसी से परिवार का निर्वाह करते थे। रैदासजी श्रीराम और श्रीकृष्ण भक्त परंपरा के कवि और संत माने जाते हैं। उनके प्रसिद्ध दोहे आज भी समाज में प्रचलित हैं जिन पर कई धुनों में भजन भी बनाए गए हैं। जैसे, प्रभुजी तुम चंदन हम पानी- इस प्रसिद्ध भजन को सभी गुनगुनाते हैं। क्योंकि उन्होंने कभी धन के बदले आत्मा की आवाज को नहीं बदला तथा शक्ति और पुरुषार्थ के स्थान पर कभी संकीर्णता और अकर्मण्यता को नहीं अपनाया। रैदासजी के उच्च आदर्श और उनकी वाणी, भक्ति एवं अलौकिक शक्तियों से प्रभावित होकर अनेक राजा-रानियों, साधुओं-महात्मा तथा विद्वज्जनों ने उनको सम्मान दिया है। जब भारतीय समाज और धर्म का स्वरूप रूढ़ियों एवं आडम्बरों में जकड़ा एवं अधंकारमय था तब संत गुरु रविदास एक रोशनी बनकर समाज को दिशा दी। वे ईश्वर को पाने का एक ही मार्ग जानते थे और वो है ‘भक्ति’। हर जाति, वर्ग, क्षेत्र और सम्प्रदाय का सामान्य से सामान्य व्यक्ति हो या कोई विशिष्ट व्यक्ति हो -सभी में विशिष्ट गुण खोज लेने की दृष्टि उनमें थी। गुणों के आधार से, विश्वास और प्रेम के आधार से व्यक्तियों में छिपे सद्गुणों को वे पुष्प में से मधु की भाँति उजागर करने में सक्षम थे। परस्पर एक-दूसरे के गुणों को देखते हुए, खोजते हुए उनको बढ़ाते चले जाना रविदासजी के सर्वधर्म समभाव या वसुधैव कुटुम्बकम् के दर्शन का द्योतक है। पवित्रता, मानवीयता, आत्मनिर्भरता, सहिष्णुता और एकता रैदासजी के मुख्य धार्मिक संदेश थे। हिंदू धर्म के साथ ही सिख धर्म के अनुयायी भी गुरु रविदास के प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं। यही कारण है कि रविदासजी की 41 कविताओं को सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव ने पवित्र ग्रंथ आदिग्रंथ या गुरुग्रंथ साहिब में शामिल कराया था। गुरु रविदासजी ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और अपने शिष्यों को उच्चतम शिक्षा पाने के लिए प्रेरित किया। रविदासजी कवि मात्र ना होकर युगपुरुष और युगस्रष्टा कहलाए। न तो

Feb 12, 2025 - 13:39
 113  501.8k
Ravidas Jayanti 2025: रैदास युगपुरुष और युगस्रष्टा सिद्ध संत थे
Ravidas Jayanti 2025: रैदास युगपुरुष और युगस्रष्टा सिद्ध संत थे

Ravidas Jayanti 2025: रैदास युगपुरुष और युगस्रष्टा सिद्ध संत थे

Haqiqat Kya Hai - इस वर्ष रैदास जयंती का उत्सव 2025 में धूमधाम से मनाया जाएगा। रैदास जयंती, संत रैदास की जयंती के अवसर पर मनाई जाती है, जो भारतीय समाज के एक महान सन्त और विचारक थे। आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ प्रमुख पहलुओं और उनकी शिक्षाओं के बारे में।

संत रैदास का इतिहास

संत रैदास, जिन्हें अक्सर रैदास महाराज के नाम से जाना जाता है, एक संत और कवि थे, जिनका जन्म 1450 के आसपास वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे एक अद्वितीय सिख संत थे और उनके भक्ति आंदोलन ने समाज में समानता और मानवता के लिए संघर्ष किया। उनके जीवन का उद्देश्य समाज के निचले तबके के लोगों को जागरूक करना था और जातिवाद के खिलाफ एक आवाज उठाना था।

रैदास की शिक्षाएं

रैदास की शिक्षाएं सरल और प्रभावी थीं। उन्होंने प्रेम, करुणा और मानवता की बात की। उनके भक्ति गीतों ने न केवल धार्मिकता को प्रचारित किया, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता को भी देखा। उन्होंने बताया कि ईश्वर का अनुभव हर इंसान कर सकता है, चाहे वह किसी भी जाति या समुदाय से क्यों न हो।

रैदास जयंती का महत्व

रैदास जयंती हर साल माघ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस अवसर पर भक्तजन विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और रैदास जी के भजन गाते हैं। समाज में उनका योगदान आज भी महत्वपूर्ण है। इस दिन विशेष रूप से उन कार्यों को याद किया जाता है, जिन्होंने सामाजिक समरसता की दिशा में कदम बढ़ाए।

उपसंहार

संक्षेप में, रैदास की जयंती एक महान दार्शनिक, संत और सामाजिक सुधारक की याद दिलाती है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने में मदद कर रही हैं। अगले साल रैदास जयंती के अवसर पर, हमें उनकी शिक्षाओं को अपनाने और समाज में समानता एवं प्रेम को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।

हम आपको रैदास जयंती 2025 के उत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी समाज के लोग इस महान संत की शिक्षाओं का अनुसरण करेंगें।

For more updates, visit haqiqatkyahai.com.

Keywords

Ravidas Jayanti 2025, Sant Ravidas, Indian saints, ravidass teachings, societal reforms, religious harmony, Sant Ravidass contributions, Bhakti movement, Ravidass Jayanti celebration, Ravidass poems

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow