Fashion Tips: स्किन टोन के हिसाब से चुने अपना लहंगा, जानिए कौन सा कलर कॉम्बिनेशन रहेगा बेस्ट

जब भी स्टाइलिश दिखने की बात होती है, तो हम सभी ट्रेंड के पीछे भागते हैं। लेकिन जरूरी नहीं होता है कि एक ही ट्रेंड सभी पर फिट बैठे। अगर आप किसी खास मौके पर लहंगा पहनने का मन बना रही हैं, तो सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करते हुए कलर कॉम्बिनेशन नहीं चुनना चाहिए। बल्कि ऐसे रंगों का चुनाव करना चाहिए, जो आपकी स्किन टोन के साथ फिट बैठे। जिससे आपके लुक में निखार आए।बता दें कि अगर आप बिना सोचे समझे लहंगे के कलर कॉम्बिनेशन को पहनती हैं, तो यह आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। हालांकि लहंगे के कलर कॉम्बिनेशन के ऑप्शन में कोई कमी नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने लिए सही कलर कॉम्बिनेशन चुनें। हर स्किन टोन का अपना कलर होता है, जो उनपर अच्छा लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन टोन के आधार पर आप लहंगे के कलर के किन कॉम्बिनेशन का चुनाव कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: छोटे कद की लड़कियां पहनना चाहती हैं बोल्ड प्रिंट, इन टिप्स को ना करें नजरअंदाजफेयर स्किन टोनअगर आपकी रंगत फेयर है तो आप लाइट और डार्क शेड्स दोनों ही पहन सकती हैं। हालांकि कुछ रंग आपकी रंगत को फीका दिखा सकते हैं। इसलिए आपको बहुत ज्यादा क्रीम, बेज या फिर सुपर ब्राइट नियॉन शेड्स से बचना चाहिए। फेयर स्किन टोन के लिए आपको मैरून, डीप पर्पल, नेवी, लैवेंडर, एमरेल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू, ब्लश पिंक, पीच, आइसी ब्लू और पाउडर पिंक या फिर गोल्ड व सिल्वर कलर पहनना चाहिए। इसमें आप बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं अगर आप परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहनना चाहती हैं, तो आप एमरेल्ड ग्रीन के साथ गोल्ड, सिल्वर, डीप ब्लू या फिर ब्लश पिंक के अलावा रोज गोल्ड पहन सकती हैं।मीडियम स्किन टोनमीडियम स्किन टोन एक बेहद वर्सेटाइन स्किन टोन है। इसके कलर कॉम्बिनेशन में आपके पास ऑप्शन की कमी नहीं होगी। इस स्किन टोन वाली महिलाएं ऑलिव ग्रीन, रूबी रेड, मिंट ग्रीन, मस्टर्ड, डीप रेड, डस्की पिंक जैसे कलर्स कैरी कर सकती हैं। प्रयास करें कि आप अधिक लाइट पेस्टल शेड्स या फिर नियॉन ग्रीन, नियॉन येलो जैसे रंगों को इग्नोर करें। अगर आप लहंगे में कलर कॉम्बिनेशन पहनना चाहती हैं, तो आप रॉयल ब्लू के साथ सिल्वर, डीप रेड के साथ गोल्ड या फिर ऑलिव ग्रीन के साथ ब्रॉन्ज जैसे कलर्स को साथ में पेयर कर सकती हैं।डस्की स्किन टोनइस स्किन टोन वाली महिलाएं ब्राइट और बोल्ड कलर्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। ऐसे में आप कोबाल्ट ब्लू, ब्राइट रेड, हॉट पिंक, मैजेंटा, टैंगरीन से लेकर चॉकलेट ब्राउन, मस्टर्ड, डीप ग्रीन या एमरेल्ड को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। डस्की स्किन टोन वाली महिलाएं बेबी पिंक, बेज, पाउडर ब्लू, ग्रे और सिल्वर जैसे शेड्स अच्छे नहीं लगते हैं। आप डीप ग्रीन के साथ कॉपर, मैजेंटा के साथ गोल्ड या फिर रस्ट ऑरेंज के साथ बेज कलर को कैरी कर सकती हैं।

Apr 21, 2025 - 14:39
 97  125.9k
Fashion Tips: स्किन टोन के हिसाब से चुने अपना लहंगा, जानिए कौन सा कलर कॉम्बिनेशन रहेगा बेस्ट
Fashion Tips: स्किन टोन के हिसाब से चुने अपना लहंगा, जानिए कौन सा कलर कॉम्बिनेशन रहेगा बेस्ट

Fashion Tips: स्किन टोन के हिसाब से चुने अपना लहंगा, जानिए कौन सा कलर कॉम्बिनेशन रहेगा बेस्ट

Haqiqat Kya Hai

लेखिका: सना शर्मा, टीम नेटानागरी

परिचय

फैशन के इस दौर में लहंगा एक ऐसा परिधान है जो हर महिला की अलमारी में जरूर होता है। खासकर शादी और त्योहारों के मौके पर लहंगा पहनना भारतीय संस्कृति का अलग ही स्वाद देता है। लेकिन लहंगा खरीदते समय हमें ध्यान रखना चाहिए कि वह हमारे स्किन टोन के अनुसार हो। आइए जानते हैं कि कौन से कलर कॉम्बिनेशन आपके लिए बेहतरीन रहेंगे।

स्किन टोन के प्रकार

पहले हम समझते हैं कि स्किन टोन कितने प्रकार के होते हैं:

  • गर्म टोन: जिनकी त्वचा में पीले या सुनहरे उपर रंग होते हैं।
  • ठंडे टोन: जिनकी त्वचा में गुलाबी या नीले उपर रंग होते हैं।
  • न्यूट्रल टोन: जिनकी त्वचा में कोई भी खास रंग नहीं होता, वह दोनों प्रकारों को संतुलित रूप से दर्शाते हैं।

गर्म स्किन टोन के लिए लहंगे के रंग

अगर आपकी स्किन टोन गर्म है, तो आपको गहरे रंगों की तरफ ध्यान देना चाहिए।:

  • रसबेरी पिंक: यह रंग आपकी त्वचा को निखारता है और बहुत खूबसूरत लगता है।
  • गोल्डन येलो: यह रंग आपकी त्वचा की गर्मी को और बढ़ाता है।
  • नारंगी और लाल: ये रंग उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक हैं।

ठंडे स्किन टोन के लिए लहंगे के रंग

अगर आपकी स्किन टोन ठंडी है, तो निम्नलिखित रंग आपके लिए बेहतरीन रहेंगे:

  • लैवेंडर: यह रंग आपकी ठंडी त्वचा को और भी खूबसूरत बनाएगा।
  • मिंट ग्रीन: यह रंग गर्मी के दिनों में बहुत खास दिखेगा।
  • ब्लू शेड्स: जैसे कि कोबाल्ट ब्लू, जो आपकी त्वचा को और निखारता है।

न्यूट्रल स्किन टोन के लिए सुझाव

यदि आपकी स्किन टोन न्यूट्रल है, तो यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • आंखों का रंग: ऐसा रंग चुनें जो आपके आंखों के रंग के साथ मेल खाता हो।
  • सॉफ्ट पेस्टल्स: जैसे की पेस्टल पिंक या पेस्टल ग्रीन।
  • जमुन रंग: यह रंग भी न्यूट्रल टोन वालों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है।

सही रंग संयोजन का महत्व

लहंगे का रंग संयोजन सही ढंग से चुनना बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके चेहरे की चमक और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

निष्कर्ष

इस प्रकार, स्किन टोन के अनुसार लहंगे का चयन करना आवश्यक है ताकि आप खूबसूरत और आत्मविश्वासी महसूस करें। सही रंग संयोजन न केवल आपके लहंगे को अद्वितीय बनाता है, बल्कि आपको भीड़ में अलग बनाता है। फैशन के इस सफर में आपको अपने स्किन टोन के अनुसार सही रंग चुनने की कला को सीखना होगा।

अधिक अपडेट के लिए haqiqatkyahai.com पर जाएं।

Keywords

Fashion Tips, Skin Tone, Lehengas, Color Combinations, Indian Fashion, Wedding Attire, Dress Appropriately

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow