उत्तराखंड शासन में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड शासन ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता द्वारा जारी आदेश के तहत आठ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में IAS और पीसीएस दोनों कैडर के अधिकारी … The post उत्तराखंड शासन में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले appeared first on Round The Watch.

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड शासन ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता द्वारा जारी आदेश के तहत आठ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में IAS और पीसीएस दोनों कैडर के अधिकारी शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, दिलीप जावलकर (IAS-2003) को सचिव वित्त, नियोजन, जलागम, ग्राम विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, निदेशक ऑडिट, प्रमुख परियोजना निदेशक जलागम, CPD-UGVS-REAP पदों से मुक्त करते हुए उन्हें वित्त, नियोजन और जलागम विभाग में सचिव पद पर बनाए रखा गया है।
डॉ. वीबी आरसी पुरूषोतम (IAS-2004) को सचिव पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास, सहकारिता विभाग, प्रमुख नियामक अधिकारी उत्तराखंड के पदों से हटाकर केवल सचिव मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
चन्द्रेश कुमार यादव (IAS-2006) को सचिव पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, आयुष–खाद विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, उन्हें सचिव पंचायतीराज विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009) को सचिव गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति, प्रोबेशन के पद से हटाकर अब सचिव आयुष–खाद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
धीराज सिंह गर्ब्याल (IAS-2009), जो वर्तमान में सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अतिरिक्त रूप से सचिव ग्राम विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, CPD-UGVS-REAP का प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री की सचिव के पद से हटाकर अब सचिव पंचायतीराज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सोनिका (IAS-2010), जो आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक, वित्तीय निरीक्षण, हरिद्वार–कुम्भ मेला के पद पर थीं, अब उन्हें उपाध्यक्ष हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
ललित मोहन रयाल (IAS-2011), जो अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग में कार्यरत थे, उन्हें जिलाधिकारी नैनीताल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही वे उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का कार्य भी संभालेंगे।
इसके अलावा भी कई आईएएस और पीसीएस के भी कार्यभार बदले गए हैं। जिनकी सूची खबर के साथ संलग्न है।
The post उत्तराखंड शासन में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले appeared first on Round The Watch.
What's Your Reaction?






