भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर दिया जा रहा है विशेष ध्यान

प्राचीनकाल में भारत के नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना का भाव जागृत रहता था। जागरूकता तो यहां तक थी कि किस प्रकार जीवन की दिनचर्या स्थापित हो कि परिवार में कोई बीमार ही नहीं हो, बीमारी का निदान तो आगे की प्रक्रिया रहती है। उस खंडकाल में प्रत्येक नागरिक इतना सजग रहता था कि प्रातःकाल एवं सायंकाल में 5/10 किलोमीटर तक नियमित रूप से पैदल चलना एवं योगक्रिया तथा प्राणायाम आदि का अभ्यास नियमित रूप से करता था ताकि शरीर को किसी भी प्रकार का रोग ही नहीं लगे एवं शरीर स्वस्थ बना रहे। इसके साथ ही खानपान, सामान्य दिनचर्या, सूरज डूबने के पूर्व भोजन करना, रात्रि में जल्दी सोना और प्रातःकाल में जल्दी उठना, दिन भर मेहनत के कार्य करना, जैसी प्रक्रिया सामान्यजन की हुआ करती थी। परंतु, आज परिस्थितियां बदली हुई सी दिखाई देती हैं। पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ रहे रुझान के चलते युवाओं के खानपान में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई देता है, दिनचर्या में परिवर्तन दिखाई देता है, रात्रि में बहुत देर से सोना और सूर्य नारायण के उदित होने के पश्चात दिन में बहुत देर से उठना आदि कारणों के चलते विभिन्न प्रकार की बीमारियां नागरिकों को घेरने लगी हैं। अतः केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अपने बजट में विशेष प्रावधान करने पड़ रहे हैं। आज, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा यह प्रयास किए जा रहे हैं कि समाज के हर वर्ग तक सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचें और आज सरकार की यह प्राथमिकता बन गई है। देश में नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 175,000 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। इन सभी प्रयासों के चलते आज भारत में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में भी व्यापक कमी दृष्टिगोचर हुई है और केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते एवं अस्पताल, इलाज और दवा की व्यवस्था के कारण एक सामान्य परिवार में स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च निरंतर कम हो रहा है।इसे भी पढ़ें: हेडफोन-गेमिंग से बच्चों के बहरे होने का खतराभारत में, नागरिकों की दिनचर्या में आ रही गिरावट एवं खानपान में आए बदलाव के चलते देश में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इसका इलाज महंगा होने के कारण आम नागरिकों के लिए इस बीमारी का इलाज कराना बहुत मुश्किल कार्य होता जा रहा है। अतः केंद्र सरकार ने कैंसर दवाओं के आयात पर कस्टम ड्यूटी को समाप्त कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा, अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए, सर्वाइकल कैंसर के लिए अब तक लगभग नौ करोड़ महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। देश में लगातार बढ़ रही कैंसर के मरीजों की संख्या को देखते हुए देश के समस्त जिलों में आगामी 3 वर्षों के दौरान डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना कर दी जाएगी। इस प्रकार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 200 डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना की जा रही है।   इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से दिमागी बुखार से लड़ने में देश को बहुत सफलता मिली है। इससे होने वाली मृत्यु दर अब घटकर छह प्रतिशत रह गयी है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के मरीजों  की संख्या भी घटी है। भारत को टीबी मुक्त बनाए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम की सही ट्रैकिंग रखने के लिए U-WIN नामक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर अब तक लगभग तीस करोड़ वैक्सीन खुराक दर्ज हो चुकी है। टेली मेडिसिन के माध्यम से तीस करोड़ से अधिक ई–टेली-कन्सल्टेशन से नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। देश में यदि विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं तो इन बीमारियों के पहचानने के लिए उचित संख्या में डॉक्टरों की उपलब्धता बनी रहे एवं विशेष रूप से गांवों में भी डॉक्टर उपलब्ध रहें इस हेतु केंद्र सरकार द्वारा देश में डॉक्टरों की संख्या को बढ़ाने के लिए पिछले 10 वर्षों के दौरान देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 110,000 नई मेडिकल सीटों का सृजन, 130 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ, किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटों का सृजन भी किया जा रहा है ताकि आगामी पांच वर्षों के दौरान देश के मेडिकल कॉलेजों में 75,000 नई सीटों के सृजन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। साथ ही, केंद्र सरकार हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा दे रही है। देश में नए बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइसेस के पार्क भी बनाए जा रहे हैं। इनमें रोजगार के अनेक नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। जल जनित बीमारियों के बचाव के उद्देश्य से, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दृष्टि से, ताकि दूषित जल पीने से होने वाली बीमारियों से नागरिकों की रक्षा की जा सके, केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 से जल जीवन मिशन चलाया जा रहा है और अभी तक 15 करोड़ परिवारों (भारत की 80 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या) को इस योजना के अंतर्गत नलों के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध कराया जा चुका है।स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की दृष्टि से भारत में निवासरत नागरिक एक तरह से स्वर्ग में निवास कर रहे हैं। अन्यथा, अन्य कई विकसित देशों में आज स्वास्थ्य सेवाएं न केवल अत्यधिक महंगी दरों पर उपलब्ध हो रही हैं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का समय पर उपलब्ध होना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। अमेरिका में किसी नागरिक को यदि किसी डॉक्टर से अपाइंटमेंट लेना हो तो कभी कभी तो एक माह तक इसका इंतजार करना होता है। इमर्जेन्सी की स्थिति में विशेष इमर्जेन्सी अस्पताल में दिखाना होता है, जहां अत्यधिक महंगी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती है। यदि किसी नागरिक के पास स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध नहीं है तो सम्भव है कि पूरे जीवन भर की कमाई इन विशेष इमर्जेन्सी अस्पतालों में खर्च हो जाए। अतः स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अमेर

Mar 20, 2025 - 13:39
 109  24k
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर दिया जा रहा है विशेष ध्यान
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर दिया जा रहा है विशेष ध्यान

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर दिया जा रहा है विशेष ध्यान

Haqiqat Kya Hai

लेखिका: प्रिया शर्मा, टीम नेटानागरी

परिचय

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ता ध्यान न केवल सरकार के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ वर्षों में, स्वास्थ्य सेवाओं में कई सुधार और नई नीतियों का निर्माण किया गया है, जो देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आवश्यक हैं। यह लेख उन प्रयासों का एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करता है, जो भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार

भारत सरकार ने एनएचए (राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण) और आयुष्मान भारत जैसी नई योजनाओं को लागू किया है, जिनका उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत, लाखों परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है, जिससे उन्हें महंगे उपचार का बोझ नहीं उठाना पड़ता।

नवोन्मेषी स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी

नवीनतम प्रौद्योगिकियों जैसे टेलीमेडिसिन और स्वास्थ्य ऐप्स का उदय भी इस प्रयास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये सेवाएं डॉक्टरों और मरीजों के बीच की दूरियों को कम कर रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार हो रहा है।

स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता

स्वास्थ्य शिक्षा पर ध्यान देने के साथ-साथ, सरकार और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संवेदनशीलता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम लोगों को स्वच्छता, पोषण और बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक करते हैं। इस तरह की पहलें स्वास्थ्य सेवाओं के समग्र सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश

स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की गई हैं। निवेशकों को प्रोत्साहित करने और निजी क्षेत्र के सहयोग से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

निष्कर्ष

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जा रहा ध्यान भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। सरकार, प्रौद्योगिकी, और जागरूकता जैसे पहलुओं को एक साथ लाकर, एक स्वस्थ भारत का सपना साकार किया जा सकता है। इस दिशा में प्रयास बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, ताकि हर नागरिक को उचित और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

कुल मिलाकर, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, नवाचार, शिक्षा, और निवेश की दिशा में यह बढ़ते हुए कदम न केवल इस क्षेत्र को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी सहायक बन रहे हैं।

अधिक अपडेट के लिए, haqiqatkyahai.com पर जाएं।

Keywords

health services in India, healthcare improvements, Ayushman Bharat, telemedicine in India, health education, health awareness programs, investment in healthcare, digital health solutions

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow