योगी आदित्यनाथ ने बदल दी राजनीति की परिभाषा

दायित्व के अनुसार अस्थायी रूप से किसी व्यक्ति का स्थान बदल सकता है। पर, उसकी परंपरा और संस्कार नहीं बदलते। बल्कि उसके पद और दायित्व के अनुसार इनका और विस्तार ही होता है। उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके आठ साल का सफल कार्यकाल इसका प्रमाण है।उल्लेखनीय है कि योगी जी का गृह जनपद गोरखपुर है। यहीं उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक पीठों में शुमार गोरक्षपीठ है। इस पीठ को देश-दुनिया में फैले नाथपंथ का मुख्यालय माना जाता है। योगी जी मुख्यमंत्री होने के साथ इसी पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। इस रूप में दीक्षित योगी (संन्यासी) भी है। खुद के योगी होने पर उनको गर्व भी है। समय-समय पर सदन से लेकर सार्वजनिक सभाओं में वह इस बात को कहते भी हैं।आठ साल पहले जब एक लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला तो 19 मार्च 2017 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर, आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े और राजनीति के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील सूबे के मुखिया का दायित्व संभाला। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने पीठ की लोककल्याण की परंपरा और संस्कार के फलक को अपने पद के अनुसार लगातार विस्तार दिया। उन्होंने साबित किया कि जनकेंद्रित राजनीति के केंद्र में भी धर्म हो सकता है। उनके दादा गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के समय में जिस ‘हिंदू और हिंदुत्व’ को प्रतिगामी माना जाता था उसे योगी ने बहस के केंद्र में ला दिया। जो पहले भगवान श्रीराम की आलोचना करते थे, उनको काल्पनिक बताते थे ऐसे लोग भी खुद को हिंदू कहलाकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस तरह उन्होंने धर्म और राजनीति को लोक कल्याण का जरिया बनाकर साबित किया कि संत, समाज का वैचारिक मार्गदर्शन करने के साथ सत्ता का कुशलता से नेतृत्व भी कर सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के खाते में ढेर सारी उपलब्धियां दर्ज हैं। 2019 में एक प्रतिष्ठित पत्रिका के सर्वे में उनको देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माना गया। इसे भी पढ़ें: 'जिसने 'राम' पर लिखा, वह महान हुआ', CM Yogi बोले- राम मंदिर के लिए छोड़ भी सकते हैं सत्तासच साबित हुई ‘मैं कभी हारा नहीं’ का बयानएक इंटरव्यू में कभी योगी जी कहा था कि वह कभी हारे नहीं हैं। गोरखपुर से संसदीय चुनावों में वह अजेय रहे हैं तो पहली बार 2022 में विधानसभा चुनाव लड़कर उन्होंने अपनी अपराजेय लोकप्रियता को पुनः प्रमाणित किया।  मंदिर आंदोलन के दौरान आए महंत अवेद्यनाथ के संपर्क मेंजन, जल, जंगल और जमीन से प्यार करने वाले योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौढ़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के पंचुर गांव में एक सामान्य परिवार में हुआ था। संयोग से उसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी पड़ता है। उनके पिता स्वर्गीय आनंद सिंह विष्ट वन विभाग में रेंजर थे। बाल्यकाल से राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित योगी का जुड़ाव नब्बे के दशक में राम मंदिर आंदोलन से हो गया। राम मंदिर आंदोलन के दौरान ही वह इस आंदोलन के नायक गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के संपर्क में आए। महंत जी के सानिध्य और उनसे प्राप्त नाथपंथ के बारे में मिले ज्ञान ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय से स्नातक विज्ञान तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने सन्यास लेने का निर्णय कर लिया। इसी क्रम में वह 1993 में गोरखनाथ मंदिर आ गए और नाथ पंथ की परंपरा के अनुरूप धर्म, अध्यात्म की तात्विक विवेचना और योग साधना में रम गए। उनकी साधना और अंतर्निहित प्रतिभा को देख महंत अवेद्यनाथ ने उन्हें 15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में दीक्षा प्रदान किया। गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में उन्होंने पीठ की लोक कल्याण और सामाजिक समरसता के ध्येय को सदैव विस्तारित किया। 22 साल की उम्र में ली नाथपंथ की दीक्षामहज 22 साल की उम्र में योगी जी नाथपंथ में दीक्षित होकर वह संन्यासी (योगी) बने। इस रूप में वह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के उत्तराधिकारी बने। अवेद्यनाथ संत समाज एवं समाज में एक सर्व स्वीकार्य नाम था। इसलिए उनको राष्ट्र संत भी कहा जाता है। एक योग्य गुरु को एक योग्य शिष्य से अधिक क्या चाहिए। अपने गुरु के ब्रह्मलीन होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में योगी ने कहा भी था, ‘गुरुदेव के सम्मोहन ने सन्यासी बना दिया।’ दोनों का एक दूसरे पर अटूट भरोसा था। यही वजह रही कि पीठ के उत्तराधिकारी के रूप में धार्मिक विरासत सौंपने के कुछ साल बाद ही ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने अपने प्रिय शिष्य (योगी) को अपनी राजनीतिक विरासत भी सौंप दी।14 सितंबर 2014 में बने गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वरमहंत अवेद्यनाथ के ब्रह्मलीन होने के उपरांत वह14 सितंबर 2014 को गोरक्षपीठाधीश्वर (महंत) के रूप मे पदासीन हुए। इसी भूमिका के तदंतर वह इसी तिथि से अखिल भारतीय बारह भेष पंथ योगी सभा के अध्यक्ष भी हैं। बेदाग रहा राजनीतिक सफरयोगी आदित्यनाथ को राजनीतिक दायित्व भी गोरक्षपीठ से विरासत में मिला है। उनके दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का एक बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद और मानीराम विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। 1996 में गोरखपुर लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद ही महंत अवेद्यनाथ ने घोषणा कर दी थी कि उनकी राजनीति का उत्तराधिकार भी योगी ही संभालेंगे। इसके बाद योगी 1998 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल कर बारहवीं लोकसभा में उस वक्त सबसे कम उम्र (26 वर्ष) के सांसद बने। तब से 2014 तक लगातार पांच बार संसदीय चुनाव में जीत हासिल करने वाले वह विरले सांसदों में रहे। मठ छूटा संस्कार वही2017 में उत्तर प्रदेश में जब भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तो पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले य

Mar 21, 2025 - 17:39
 165  8.3k
योगी आदित्यनाथ ने बदल दी राजनीति की परिभाषा
योगी आदित्यनाथ ने बदल दी राजनीति की परिभाषा

योगी आदित्यनाथ ने बदल दी राजनीति की परिभाषा

Haqiqat Kya Hai

योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में, भारतीय राजनीति में एक नई दिशा देने में सफल रहे हैं। उनके कार्यकाल ने राजनीति की परिभाषा को पूरी तरह से बदल दिया है। क्या आपकी जानने की इच्छा है कि कैसे उन्होंने ये किया? चलिए, हम इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

परिचय

जब 2017 में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला, तब उनके सामने कई चुनौतियाँ थीं। लेकिन उनकी कठोर नीतियों, विकास पर जोर और सामाजिक समरसता की पहल ने उन्हें एक सशक्त नेता बनाने में मदद की। आज, उनकी राजनीति की परिभाषा को समग्रता, ठोस दृष्टिकोण और जनता की जरूरतों को समझने की विशेषताओं के रूप में देखा जा रहा है।

कठोर नीतियाँ और विकास

योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई कठोर नीतियाँ अपनाई हैं। अपराधियों के खिलाफ उनकी जीरो टोलरेंस नीति ने अपराध दर में गिरावट लाई है। इसके अलावा, उन्होंने विकास परियोजनाओं पर जोर देते हुए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इसमें प्रमुख हाईवे परियोजनाएँ, स्मार्ट सिटी योजनाएँ, और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएँ शामिल हैं।

सामाजिक समरसता और कल्याणकारी योजनाएँ

योगी जी ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए भी कई योजनाएँ लागू की हैं। 'आशा' और 'कृषक सम्मान निधि' जैसी योजनाओं ने गरीब एवं पिछड़े वर्गों को बेहतर जीवन जीने की दिशा में एक नई उम्मीद दी है। उनके द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य सेवाएँ और शिक्षा के विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाली योजनाएँ भी प्रशंसा के योग्य हैं।

राजनीति की नई परिभाषा

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ने राजनीति की एक नई परिभाषा पेश की है - जहाँ नेता सिर्फ वादे नहीं करते, बल्कि उन्हें पूरा भी करते हैं। वे अपने कार्यों के द्वारा स्थापित विश्वास के साथ राजनीति को एक जिम्मेदार और उत्तरदायी दिशा में ले जाने का प्रयत्न कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली ने न केवल भाजपा को उत्तर प्रदेश में मजबूती दी है, बल्कि पूरे देश में भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

निष्कर्ष

योगी आदित्यनाथ की राजनीति ने न केवल उत्तर प्रदेश को, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। उनकी ठोस नीतियाँ और जनकल्याण के प्रति समर्पण यह स्पष्ट करता है कि उनका लक्ष्य केवल सत्ता में रहना नहीं, बल्कि समाज की भलाई करना है। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ ने वास्तव में राजनीति की परिभाषा बदल दी है।

जब हम उनके कार्यों को देखते हैं, तो यह स्पष्ट होता है कि उनके पास समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएँ हैं, जो विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

अधिक जानकारी के लिए, विजिट करें haqiqatkyahai.com.

Keywords

Yogi Adityanath, political definition, Uttar Pradesh, governance, development projects, social welfare, law and order, Indian politics, BJP, leadership

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow