अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का एक्सटेंशन, 75% अग्निवीरों को भी मिलेंगे स्थाई भर्ती के मौके

DEHRADUN: भारत सरकार ने अग्निवीर योजना पर बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीर योजना के तहत  4 साल की बजाए 6 साल तक आर्मी में सेवा का मौका मिलेगा और 6 साल के बाद भी सेना में बने रहने के लिए योग्यता के आधार पर स्थाई रूप से चयन के मौके मिलेंगे। यानी अग्निवीर का […] The post अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का एक्सटेंशन, 75% अग्निवीरों को भी मिलेंगे स्थाई भर्ती के मौके appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Nov 5, 2026 - 00:39
 122  1.9k
अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का एक्सटेंशन, 75% अग्निवीरों को भी मिलेंगे स्थाई भर्ती के मौके

DEHRADUN: भारत सरकार ने अग्निवीर योजना पर बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीर योजना के तहत  4 साल की बजाए 6 साल तक आर्मी में सेवा का मौका मिलेगा और 6 साल के बाद भी सेना में बने रहने के लिए योग्यता के आधार पर स्थाई रूप से चयन के मौके मिलेंगे। यानी अग्निवीर का कार्यकाल अब 6 साल का होगा। ऐसे में दिसंबर में रिटायर होने जा रहे 75 अग्निवीरों को अब दो साल अधिक सेवा का मौका मिलेगा।

इस फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को कहा,  आज भारतीय रक्षा बलों और हमारे ‘अग्निवीरों’ के लिए बहुत अहम दिन है। कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए इंडियन डिफेंस फोर्सेज में शामिल होने का रास्ता बनाया है। जैसा कि आप जानते हैं, ‘अग्निपथ’ स्कीम 14 जून, 2022 को शुरू की गई थी। उस समय, यह कहा गया था कि अग्निवीरों का लगातार प्रदर्शन मूल्यांकन होगा और स्कीम की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का पहला बैच अब अपने चार साल के कार्यकाल के पूरा करने वाला है। इन चार वर्षों में किए गए परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन के आधार पर, हमें उनके प्रदर्शन के बारे में बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है।

सीडीएस ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित फोर्सेज में भर्ती किया जाना है। पहले, यह नियम था कि 75% अग्निवीर अनुशासित और उत्साहित युवाओं के रूप में समाज में वापस आएंगे। हालांकि, इस अपडेटेड स्कीम के तहत, बचे हुए 75% अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त एंगेजमेंट पीरियड दिया जाएगा। इस विस्तार अवधि में वे अपनी सेवा जारी रखेंगे और अनुभव हासिल करेंगे। दो साल पूरे होने के बाद दोबारा मूल्यांकन होगा। जो अग्निवीर तैयार होंगे और  और जिनका प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाएगा उन्हें नियमित रक्षा बल का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। यह व्यवस्था प्रशिक्षित जवानों को अचानक बाहर करने के बजाय उन्हें और समय देकर सेना की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी ।

दूसरी सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरों को अधिक पारिश्रमिक, उन्नत सेवा निधि पैकेज और वरिष्ठता संबंधी लाभ प्रदान किए जाएंगे। दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा अवधि शुरू करने और इसके बाद सभी अग्निवीरों को नियमित सैनिकों के रूप में शामिल करने की व्यवस्था के माध्यम से मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों के रक्षा बलों में समाहित होने का मार्ग प्रशस्त किया है।

इच्छुक 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा अवधि शुरू करने का निर्णय अग्निवीरों की आकांक्षाओं और संगठनात्मक दक्षता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के मूल उद्देश्य से विस्तृत, सुविचारित और तर्कसंगत मूल्यांकन तथा प्राप्त फीडबैक के आधार पर लिया गया है।

इस फैसले का लाभ तीनों सेनाओं में तैनात करीब 3 लाख अग्निवीरों को मिलेगा। इंडियन नेवी के अग्निवीर का पहला बैच 21 नवंबर को सेवामुक्त हो रहा है, जबकि एयरफोर्स और आर्मी के अग्निवीरों का पहला बैच 21 दिसंबर को सेवा मुक्त होना है। ऐसे में अब 75 फीसदी सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार मिलेगा।

 

The post अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का एक्सटेंशन, 75% अग्निवीरों को भी मिलेंगे स्थाई भर्ती के मौके appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow