पौड़ी: गुलदार ने 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, फिर से गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ

PAURI: पौड़ी जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में गुलदार का आतंक थमनेका नाम नही ले रहा है। पौड़ीसे सटे ओजली गांव में मंगलावर शाम को गुलदार ने 7 साल की बच्ची को निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार के आतंक की लगातार बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सूचना पाकर वन विभाग […] The post पौड़ी: गुलदार ने 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, फिर से गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Nov 4, 2026 - 09:39
 104  2k
पौड़ी: गुलदार ने 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, फिर से गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ

PAURI: पौड़ी जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में गुलदार का आतंक थमनेका नाम नही ले रहा है। पौड़ीसे सटे ओजली गांव में मंगलावर शाम को गुलदार ने 7 साल की बच्ची को निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार के आतंक की लगातार बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम रवाना हो गई है।

जानकारी के मुताबिक ओजली गांव की बालिका शाम के समय खांड्यूसैंण से घर लौट रही थी, इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा और घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद बालिका का शव बरामद हुआ।

इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ का माहौल है।

 

The post पौड़ी: गुलदार ने 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, फिर से गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow