Uttarakhand:-बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित,200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

मंगलवार को मेरा युवा भारत,टिहरी गढ़वाल द्वारा एसआरटी परिसर,बादशाहीथौल में विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा इस विषय पर उनके विचारों,जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं […] The post Uttarakhand:-बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित,200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग appeared first on संवाद जान्हवी.

Nov 4, 2026 - 00:39
 133  2k
Uttarakhand:-बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित,200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

मंगलवार को मेरा युवा भारत,टिहरी गढ़वाल द्वारा एसआरटी परिसर,बादशाहीथौल में विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा इस विषय पर उनके विचारों,जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

  • मेरा युवा भारत,टिहरी गढ़वाल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित।
  • यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी ने SIR प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
  • यूथ आइकन,प्रतिभाशाली युवाओं और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी,टिहरी गढ़वाल श्री आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों,कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास,नेतृत्व क्षमता,सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अगले चरण में यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने इस प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए युवाओं को जागरूक किया।

इसके बाद आयोजित युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने SIR से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ अतिथियों के समक्ष रखीं। अतिथियों ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। संवादात्मक सत्र में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी,अक्षत बिजल्वाण एवं आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन सजवाण,ब्लॉक प्रमुख,चंबा विकासखंड,नलिन भट्ट,प्रदेश मंत्री,भारतीय जनता पार्टी तथा मनीष राणा,जिलाध्यक्ष,युवा मोर्चा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो.ए.ए.बोडाई,प्रो.जे.डी.एस.नेगी(एडीएसडब्ल्यू), डॉ.शंकर लाल(वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी),प्रो.के.सी.पेटवाल(खेल अधिकारी)तथा प्रो.यू.एस.नेगी (मुख्य प्रॉक्टर)भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।रविन्द्र चौहान,सुश्री शिवानी मनवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो.ए.ए.बोडाई ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों,आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

मेरा युवा भारत,टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक विषय पर जानकारी प्राप्त करने,अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त करने तथा संवाद के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। यह पहल युवाओं की सक्रिय सहभागिता,जागरूकता और नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

The post Uttarakhand:-बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित,200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग appeared first on संवाद जान्हवी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow