हरक सिंह की पत्नी दीप्ति ने सोनिया से पूछे तीखे सवाल
The post हरक सिंह की पत्नी दीप्ति ने सोनिया से पूछे तीखे सवाल appeared first on Avikal Uttarakhand. मुझसे जवाब माँगने का किसी को कोई अधिकार नहीं-सोनिया डॉ. हरक सिंह रावत जी के साथ मेरा रिश्ता आज भी है और आगे भी रहेगा-सोनिया दीप्ति ने सोनिया को दी… The post हरक सिंह की पत्नी दीप्ति ने सोनिया से पूछे तीखे सवाल appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post हरक सिंह की पत्नी दीप्ति ने सोनिया से पूछे तीखे सवाल appeared first on Avikal Uttarakhand.
मुझसे जवाब माँगने का किसी को कोई अधिकार नहीं-सोनिया
डॉ. हरक सिंह रावत जी के साथ मेरा रिश्ता आज भी है और आगे भी रहेगा-सोनिया
दीप्ति ने सोनिया को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
अविकल थपलियाल
देहरादून। गढ़वाली में इसे घपरौल कहते हैं..बल्ल घपरौल हो गयी। या हिंदी में कहें कि रायता बिखर गया…। कांग्रेस नेता हरक सिंह की धर्मपत्नी दीप्ति रावत ने सोनिया आनन्द रावत से तीखे सवाल पूछ कर पति- पत्नी और वो की चर्चित कहानी को एक कदम और आगे बढ़ा दिया। मसला बहुत ही रोमांचक दौर में पहुंच गई है।
सोमवार को हरक सिंह रावत हरिद्वार की न्याय यात्रा में गलाफ़ाड़ नारेबाजी कर रहे थे। उधर, रात गहराते गहराते दीप्ति-सोनिया विवाद ने नई शक्ल अखितयार कर ली।
सोमवार की रात दीप्ति रावत ने सोनिया आनन्द रावत से कई सवाल पूछने के साथ जमीन हड़पने सम्बन्धी शिकायत करने वाले हरिओम और पत्रकारों से माफी मांग ली।
दीप्ति ने अपने हक के लिए अदालत जाने की चेतावनी भी दे डाली। दीप्ति ने 3 मिनट से अधिक समय के वीडियो में सोनिया आनन्द से पूछा कि मेरे स्वर्गीय ससुर को क्यों अपना ससुर बता रही हो? अपने नाम के आगे क्यों रावत लगाती हो। तुमने दस्तावेजों में क्यों हरक सिंह रावत को क्यों पति के तौर पर क्यों दर्ज किया है।
देखें, दीप्ति रावत ने क्या कहा
https://youtu.be/PMp37DjAywk?si=rYI2zGp4MqkoGPt7
दीप्ति रावत ने कहा कि मेरे निजी व पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करने की कोशिश की है। लिहाजा सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकारें और माफी मांग कर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। दीप्ति रावत ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ेगा।
इधऱ, सोनिया आनन्द ने भी देर रात दीप्ति रावत को सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए दो टूक लिखा कि मुझसे जवाब माँगने का किसी को कोई अधिकार नहीं।
डॉ. हरक सिंह रावत जी के साथ मेरा रिश्ता हमेशा सम्मान, विश्वास और आत्मीयता का रहा है, आज भी है और आगे भी रहेगा।
मेरी बेटी हर्षिता रावत है और हमेशा रहेगी, मेरा बेटा हर्षित रावत है और हमेशा रहेगा।
पढ़ें पूरा जवाब
मैं सोनिया आनंद रावत हूँ और सोनिया आनंद रावत ही रहूँगी। मेरी पहचान, मेरे संस्कार और मेरे रिश्ते किसी के कहने से नहीं बदल सकते।
मेरी बेटी हर्षिता रावत है और हमेशा रहेगी, मेरा बेटा हर्षित रावत है और हमेशा रहेगा। मेरे बच्चों का सम्मान और उनका भविष्य मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
डॉ. हरक सिंह रावत जी के साथ मेरा रिश्ता हमेशा सम्मान, विश्वास और आत्मीयता का रहा है, आज भी है और आगे भी रहेगा। उनके माता-पिता ने मुझे हमेशा जो स्नेह और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए अनमोल है। उस सम्मान और अपनेपन को मैं जीवनभर संजोकर रखूँगी।
रिश्ते वक्त और हालात से नहीं, दिल से निभाए जाते हैं।मैं अपने रिश्तों, अपने संस्कारों और अपनी पहचान पर गर्व करती हूँ। कोई कुछ भी कहे, सम्मान और आत्मीयता के रिश्ते हमेशा दिल में जिंदा रहते हैं।
मुझसे जवाब माँगने का किसी को कोई अधिकार नहीं। अपनी मर्यादा में रहें, मैं अपने रिश्तों और फैसलों के लिए किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूँ।

आज के बाद मेरी खामोशी ही मेरा जवाब होगी। अब न कोई सफाई दूँगी, न किसी सवाल का जवाब। रिश्तों को दिल से निभाया है, अब अपनी आत्मसम्मान से समझौता नहीं करूँगी।
हरक की घेराबंदी
चुनावी साल में हरक सिंह से जुड़े जैनी प्रकरण और फिर दीप्ति-सोनिया विवाद ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। हरक सिंह से जुड़ी इस त्रिकोणीय रिश्ते की कहानी ने कांग्रेस की चुनावी तैयारी को भी गहरा झटका दे दिया है। इस मामले से जुड़े मीम भी तूफान मचाये हुए है। भाजपा हमलावर होकर हरक को जबरदस्त तरीके से घेर रही है। जवाब में हरक सिंह भी पलटवार कर भाजपा पर आक्रमण कर रहे हैं।

Pls clik
‘मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत’
The post हरक सिंह की पत्नी दीप्ति ने सोनिया से पूछे तीखे सवाल appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?