इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को निभानी होगी जिम्मेदार मीडिया की भूमिका

सच ही कहा है कि अति उत्साह में कभी भी संयम नहीं खोना चाहिए। ऑपरेशन सिन्दूर और उसके बाद की हालातों को जिस तरह से टीवी चैनलों द्वारा सनसनीखेज बनाकर प्रस्तुत किया जा रहा है भले ही इससे इन चैनलों की टीआरपी में बढ़ोतरी हो जाए पर यह किसी भी हालत में एक जिम्मेदार मीडिया की भूमिका नहीं हो सकती। आज देशवासी सही तस्वीर देखने को तरस गए हैं। कोई चैनल पाकिस्तान के किसी स्थान पर कब्जे की बात करता है तो कोई चैनल पाकिस्तान की सीमाओं में भारतीय सेना के प्रवेश की बात करता है। कोई चैनल कुछ और सनसनीखेज तस्वीर बताता है। यह सब ऑपरेशन सिन्दूर के अगले दिन रात के प्रसारणों से खासतौर से देखने को मिला। ठीक है देशभक्ति का जज्बा है और ऑपरेशन सिन्दूर से प्रत्येक देशवासी अपने आप को गर्वान्वित महसूस कर रहा है। हमारी सेना, हमारे सैनिकों और राजनीतिक नेतृृत्व को लेकर प्रत्येक देशवासी में अति उत्साह और लबालब विश्वास है। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस दौर में देश के प्रिन्ट मीडिया ने अपनी भूमिका सही तरीके से निभाई है। सवाल यही है कि क्या चैनलों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का एकमात्र उद्देश्य गंभीर से गंभीर मुद्दे को सनसनीखेज ही बनाना है। गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि केन्द्र सरकार को बार बार एडवाइजरी जारी करनी पड़ रही है तो आमजन समझ ही नहीं पा रहे कि वास्तविकता क्या है?एक समय था जब आकाशवाणी की अपनी विश्वसनीयता रही। सरकारी प्रसारण होने के बावजूद घड़ी का समय मिलाने से लेकर नियतकालीन न्यूज प्रसारण समय पर लोग सब कुछ काम छोड़कर या फिर चौराहे की पान-चाय की दुकान पर जम जाते थे। प्रातः 8 बजे, रात पौने नो बजे व स्थानीय समाचारों के लिए निर्धारित समय पर लोग समाचार सुनने का बेसब्री से इंतजार करते थे। विश्वसनीयता यह कि सरकार विरोधी आंदोलनकारी भी सरकारी आकाशवाणी केन्द्रों से प्रसारित समाचारों पर पूरा पूरा विश्वास करते थे। यही कारण था कि समाचारों की विश्वसनीयता होती थी। दूरदर्शन का आंरभिक दौर भी इसी तरह का रहा है। आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचारों की वह गौरवशाली परंपरा इतिहास की बात हो गई है। 1956, 1962 या 1971 का युद्ध हो सभी की निगाहें समाचार बुलेटिनों पर रहती थी तो समय की मांग को देखते हुए देशभक्ति पूर्ण गीतों, कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। समय का बदलाव देखिये कि टीवी चैनलों की टीआरपी दौड़ सत्य दिखाने के स्थान पर भ्रम का जाल बुनने लगती है। सोशियल मीडिया पर यह आरोप आम है पर समाचार टीवी चैनल तो दो कदम आगे हो गए हैं। इसे भी पढ़ें: ननकाना साहिब गुरुद्वारे को लेकर क्या है सच? सरकार ने पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाशसमूचे देश के लिए गर्व की बात है कि आज सरहद के मोर्चे पर हो या कूटनीतिक मोर्चे पर हमारी रणनीति पूरी तरह से सफल है। हमारी सेना और सैनिक पाकिस्तान के हर कूटरचित कदमों को विफल करने में सफल हो रही है। पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती इलाकों और नागरिक क्षेत्रों में की जा रही सैन्य गतिविधियों को अंजाम देने के कुत्सित प्रयासों को पूरी तरह से विफल किया जा रहा है वही लगभग सभी द्रोण हमलों को विफल किया जा रहा है। पाकिस्तान अब पूरी तरह कुंठित देश हो गया है और आज तुर्की और चीन को छोड़कर कोई देश पाकिस्तान के पक्ष में आने को तैयार नहीं है। पहलगाम की घटना के बाद से पाकिस्तान एक के बाद एक गलतियां कर रहा है और आतंकवादी के जनाजे में सैनिकों द्वारा शामिल होना उसके आतंकवादियों से जुड़ाव को स्पष्ट कर देता है। अब पाकिस्तान ने अपनी तरफ से इकतरफा भारत के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी गई है अपितु परमाणु बम विस्फोट की धमकी दी जा रही है। पर जिस संयमित तरीके से भारत द्वारा पाकिस्तान के हर आक्रमण और कदम को विफल किया जा रहा है वह देश के लिए गर्व की बात है। आज पाकिस्तान का हर कदम उसके लिए आत्मघाती होता जा रहा है। बलूचियों को अलग अवसर मिल गया है तो पीओके में पाकिस्तान के विरोध को भी मुखर होने का अवसर मिल गया है।जब युद्ध जैसे हालात हो तो ऐसे में सबसे पहली आवश्यकता जिम्मेदार रिपोर्टिंग की हो जाती है। मीडिया को ऐसे सभी कदमों से बचना जरुरी हो जाता है। सबसे महत्वपूर्ण यह हो जाता है कि हमारी अतिउत्साह की रिपोर्टिंग दुश्मन देश के लिए सहायक ना बन जाए यह जरुरी हो जाता है। यही कारण है कि सरकार एडवाइजरी जारी करते हुए सेना के मूवमेंट व अन्य सामरिक सूचनाओं से दूरी बनाये रखने की सलाह दी जा रही है। दरअसल जिस तरह से ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान द्वारा द्रोण हमलों का दौर चलाया और उनके द्रोण हमलें को नाकाम किया गया वहां तक तो सब ठीक रहा पर ब्रेकिंग के नाम पर जो कुछ दिखाया जा रहा था वह जिम्मेदार मीडिया की भूमिका नहीं कहा जा सकता। ऐसे में टीवी चैनलों को संयम और जिम्मेदारी से काम करना होगा। हमें पाकिस्तानी प्रोपेगेण्डा प्रचार से दूर रहते हुए रचनात्मक भूमिका निभानी होगी। - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा

May 10, 2025 - 18:39
 147  17.8k
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को निभानी होगी जिम्मेदार मीडिया की भूमिका
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को निभानी होगी जिम्मेदार मीडिया की भूमिका

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को निभानी होगी जिम्मेदार मीडिया की भूमिका

Haqiqat Kya Hai

लेखिका: साक्षी शर्मा, टीम नेतानागरी

परिचय

आज के डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका निस्संदेह महत्वपूर्ण हो गई है। समाचार चैनल, रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हर एक पल की घटनाओं को प्रसारित करते हैं। हालांकि, इसके साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ी है। सवाल यह है कि क्या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपनी जिम्मेदारियों को समझता है और निभा रहा है? आइए, इस विषय पर गहराई से चर्चा करें।

मीडिया की जिम्मेदारियां

मीडिया का मुख्य कार्य जानकारी प्रदान करना और समाज में जागरूकता फैलाना है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कई जिम्मेदारियां निभानी होती हैं, जैसे:

  • सत्यता: समाचार की सच्चाई सुनिश्चित करना।
  • तरजीह: सही सूचना को प्राथमिकता देना।
  • नैतिकता: खबरों को संवेदनशीलता के साथ पेश करना।

समाज पर असर

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शक्ति अत्यधिक प्रभावशाली है। वह किसी भी घटनाक्रम को इतना बड़ा बना सकती है कि लोग उस पर विश्वास करना शुरू कर देते हैं। गलत सूचना फैलने से समाज में अव्यवस्था और भ्रम फैल सकता है। उदाहरण के लिए, हाल के चुनावों के दौरान फर्जी खबरें और प्रोपेगंडा तेजी से फैल गए, जिनका नुकसान लोकतंत्र को हुआ।

समाधान की ओर

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ज़िम्मेदार तरीके से काम करने के लिए कुछ उपाय अपनाने होंगे:

  • कोड ऑफ कंडक्ट: सभी मीडिया प्लेटफार्मों के लिए एक संहिताबद्ध व्यावसायिक आचार संहिता होनी चाहिए।
  • प्रशिक्षण: पत्रकारों को उचित प्रशिक्षण और जानकारी दी जानी चाहिए।
  • जनता की भागीदारी: दर्शकों को भी गलत सूचनाओं की पहचान करने का तरीका सिखाना।

निष्कर्ष

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का दायित्व केवल समाचार प्रसारित करना नहीं है, बल्कि समाज में वास्तविकता का भी प्रतिबिंब बनाना है। जब मीडिया अपनी जिम्मेदारी को निभाने में सफल होगा, तभी वह वास्तव में 'जिम्मेदार मीडिया' की भूमिका निभा पायेगा। यदि हम एक जागरूक समाज बनाना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अपनी सहानुभूति और सत्यता के साथ कार्य करना आवश्यक है।

अधिक अपडेट के लिए, haqiqatkyahai.com पर जाएं।

Keywords

electronic media, responsible media, media responsibilities, media ethics, news reliability, social awareness, fake news, media training, public participation, media impact, journalism ethics

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow