Uttarakhand:-दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) के तहत प्रदेश में चल रहे अभियान की राजनैतिक दलों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को अवगत […] The post Uttarakhand:-दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक appeared first on संवाद जान्हवी.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) के तहत प्रदेश में चल रहे अभियान की राजनैतिक दलों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
- मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए निरंतर चलेगा अभियान।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि SSR के तहत मतदाताओं की किसी भी प्रकार की त्रुटी को ठीक करने के लिए दावे,आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि तक निरंतर अभियान चलता रहेगा। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटियों को ठीक करने के लिए बीएलए के माध्यम से भी फार्म-8 भरे जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को यह भी अवगत कराया कि प्रदेश में ऐसे मतदाता जिनकी दो स्थानों पर नाम दर्ज है उन्हें डीएसई (डुप्लीकेट सिमिलर एंट्री) मॉड्यूल के माध्यम से चिन्हित कर नियमानुसार जाँच कर निस्तारित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 12 नवंबर 2026 से अब तक फार्म-6 लगभग 50 हजार,फार्म-7 लगभग 8000 एवं 43 हजार फार्म-8 प्राप्त हो चुके हैं। आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रमानुसार 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित,अरविंद जैन,इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत,बीएसपी से सतेंद्र सिंह,आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह एवं सीपीआई(एम)अनंत आकाश उपस्थित रहे।
The post Uttarakhand:-दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक appeared first on संवाद जान्हवी.
What's Your Reaction?