मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण

The post मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand. छात्र-केंद्रित और दक्षता आधारित मेडिकल शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला दून मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण अविकल उत्तराखण्ड देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में… The post मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 27, 2026 - 00:39
 166  2.1k
मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण

The post मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

छात्र-केंद्रित और दक्षता आधारित मेडिकल शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला

दून मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण

    अविकल उत्तराखण्ड

    देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और मूल्यांकन तकनीकों से दक्ष बनाने के लिए दो दिवसीय करिकुलम इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट प्रोग्राम आयोजित किया गया। 25 और 26 नवंबर को आयोजित इस कार्यशाला में कॉलेज के विभिन्न विभागों के करीब 30 मेडिकल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया।

    कॉलेज की मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ 25 नवंबर को कॉलेज के काउंसिल हॉल में हुआ। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा नामित मेडिकल एजुकेशन यूनिट की रिसोर्स फैकल्टी ने प्रतिभागियों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, प्रभावी शिक्षण रणनीतियों, पाठ्यक्रम नियोजन और मूल्यांकन की नवीन विधियों का प्रशिक्षण दिया।

    कार्यशाला में समूह गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक मेडिकल शिक्षा पद्धतियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान पारंपरिक व्याख्यान आधारित शिक्षण के बजाय संवादपरक, दक्षता आधारित और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण प्रणाली अपनाने पर विशेष बल दिया गया।

    प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि मेडिकल शिक्षा में शिक्षक की भूमिका केवल विद्यार्थियों को जानकारी देने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों में क्लीनिकल रीजनिंग, संवाद कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और व्यावहारिक दक्षता विकसित करना भी शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही मूल्यांकन को केवल परीक्षा तक सीमित रखने के बजाय उसे सीखने की निरंतर प्रक्रिया से जोड़ने की जरूरत बताई गई।

    कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने प्रतिभागी शिक्षकों और प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा के लिए शिक्षकों के निरंतर प्रशिक्षण और क्षमता विकास को आवश्यक बताया।

    कार्यशाला में एनएमसी की ओर से नामित समन्वयक डॉ. विदिशा बल्लभ, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज; दून मेडिकल कॉलेज की मेडिकल एजुकेशन यूनिट की समन्वयक डॉ. शशि उप्रेती, प्रो. जॉली अग्रवाल, प्रो. चित्रा जोशी, प्रो. अतुल कुमार सिंह, प्रो. गजाला रिजवी, प्रो. रंगील रैना, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. शोभा वी. और डॉ. अंकिता जुयाल सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

    दो दिवसीय कार्यशाला का समापन 26 नवंबर को हुआ। समापन सत्र में प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई शिक्षण रणनीतियों और मूल्यांकन की नवीन विधियों को अपने-अपने विभागों में लागू करेंगे। मेडिकल एजुकेशन यूनिट के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें नियमित अध्यापन प्रक्रिया का हिस्सा बनाना है।

    The post मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण appeared first on Avikal Uttarakhand.

    What's Your Reaction?

    like

    dislike

    love

    funny

    angry

    sad

    wow