शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने खोला मोर्चा

The post शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने खोला मोर्चा appeared first on Avikal Uttarakhand. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में कई पद रिक्त, पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप अविकल उत्तराखंड नैनीताल। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में शिक्षकों के कई पद लंबे समय से… The post शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने खोला मोर्चा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Sep 5, 2026 - 00:39
 111  2.5k
शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने खोला मोर्चा

The post शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने खोला मोर्चा appeared first on Avikal Uttarakhand.

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में कई पद रिक्त, पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अविकल उत्तराखंड

नैनीताल। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में शिक्षकों के कई पद लंबे समय से रिक्त होने के विरोध में छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। छात्राओं ने प्रदर्शन कर विद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग उठाई।

छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई विषयों के शिक्षक नहीं होने से पाठ्यक्रम पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने कहा कि शिक्षकों की कमी को लेकर पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने विद्यालय में रिक्त सभी पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छात्राओं ने कहा कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारियों पर पड़ रहा है। ऐसे में शासन-प्रशासन को मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

The post शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने खोला मोर्चा appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow