चमोली टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू का लिया जायजा, घायल श्रमिकों से जिला अस्पताल में मिले

14 August 2026. Chamoli. चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू Continue Reading » The post चमोली टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू का लिया जायजा, घायल श्रमिकों से जिला अस्पताल में मिले appeared first on Mirror Uttarakhand.

Aug 15, 2026 - 00:39
 166  5.1k
चमोली टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू का लिया जायजा, घायल श्रमिकों से जिला अस्पताल में मिले

14 August 2026. Chamoli. चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल लगभग 3 किलोमीटर लंबी है। बताया गया कि टनल के करीब 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा और पानी भरने की स्थिति उत्पन्न हुई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष 3 लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। हादसे में अब तक 7 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा अभियान को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ संचालित करने को कहा।

घटनास्थल से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने घायल श्रमिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से भी अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रत्येक व्यक्ति की जान हमारे लिए बहुत कीमती है। हमारे पास जितने भी साधन उपलब्ध हैं, उनका पूरा उपयोग किया जा रहा है। टनल में फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने बताया कि प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी वार्ता की है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जिला अस्पताल में घायल श्रमिकों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार, परिजनों की सहायता और घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न हो।

इस दौरान प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, विधायक लखपत सिंह बुटोला, भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

The post चमोली टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू का लिया जायजा, घायल श्रमिकों से जिला अस्पताल में मिले appeared first on Mirror Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow