हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, अंकिता केस में CBI कोर्ट में होनी थी पेशी

HARIDWAR: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर किए गए दावों से सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […] The post हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, अंकिता केस में CBI कोर्ट में होनी थी पेशी appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Oct 26, 2026 - 00:39
 150  3.4k
हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, अंकिता केस में CBI कोर्ट में होनी थी पेशी

HARIDWAR: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर किए गए दावों से सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि सोमवार, 26 अक्टूबर को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी प्रकरण में उर्मिला सनावर की देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेशी प्रस्तावित थी, जहां उनके बयान दर्ज होने थे। लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले दूसरे मामले में हुई गिरफ्तारी ने पूरे घटनाक्रम को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

उर्मिला सनावर के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने, रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार दीपिका राठौर ने शनिवार, 24 अक्टूबर की रात रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर सोशल मीडिया के माध्यम से उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार अश्लील एवं मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थीं। इससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि उर्मिला ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पांच करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया। साथ ही रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी गई।

तहरीर के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और उर्मिला को सहारनपुर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस उर्मिला सनावर को सहारनपुर से हरिद्वार लेकर पहुंची। रविवार शाम उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उर्मिला सनावर पिछले कुछ समय से अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर किए गए अपने दावों के कारण चर्चा में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और ऑडियो साझा करते हुए मामले में कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इन दावों के सामने आने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। इस प्रकरण में सीबीआई ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर से अलग-अलग पूछताछ की थी। 23 अक्टूबर को उर्मिला सनावर ने देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश होकर नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति जताई थी। इसके बाद 26 अक्टूबर को उनकी अगली पेशी प्रस्तावित थी, जिसमें बयान दर्ज होने थे।लेकिन सीबीआई कोर्ट में प्रस्तावित पेशी से महज एक दिन पहले उनकी गिरफ्तारी ने घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है।

The post हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, अंकिता केस में CBI कोर्ट में होनी थी पेशी appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow