साथियों की जान बचाने के लिए मनीष ने प्राण न्योछावर किए
The post साथियों की जान बचाने के लिए मनीष ने प्राण न्योछावर किए appeared first on Avikal Uttarakhand. शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि अविकल उत्तराखंड पौड़ी। शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल की 14वीं पुण्य स्मृति में सोमवार को घंडियाल स्थित सरस्वती… The post साथियों की जान बचाने के लिए मनीष ने प्राण न्योछावर किए appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post साथियों की जान बचाने के लिए मनीष ने प्राण न्योछावर किए appeared first on Avikal Uttarakhand.
शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
अविकल उत्तराखंड
पौड़ी। शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल की 14वीं पुण्य स्मृति में सोमवार को घंडियाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में शहीदी दिवस मनाया गया।
इस दौरान पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शहीद के परिजनों ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शहीद को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान शहीद मनीष पटवाल अमर रहें और जब तक सूरज चांद रहेगा, मनीष तेरा नाम रहेगा जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। इसके बाद शहीद के चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहीद की माता शांति देवी और पिता जगमोहन सिंह पटवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन पौड़ी के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि उन्हें और संगठन को पिछले छह वर्षों से शहीद मनीष पटवाल की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर मिल रहा है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद मनीष पटवाल ने कम उम्र में अपने प्राणों की परवाह किए बिना अपने जूनियर साथियों की जान बचाने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे वीर सपूत और उनके माता-पिता को वह नमन करते हैं।
विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन मनमोहन सिंह रावत सहित ग्राम प्रधान घंडियाल अनीता रावत, ग्राम प्रधान गढ़कोट संगीता देवी, ग्राम प्रधान अशोक रावत, युवा संगठन समिति घंडियाल और पूर्व सैनिक संगठन घंडियाल के सदस्यों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कैप्टन अतुल नेगी, सूबेदार सुरेश नेगी, हवलदार राकेश रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि हवलदार संजय रावत, हवलदार पदम सिंह, हवलदार एमएस कंडवाल, हवलदार राजेंद्र प्रसाद बगासी, सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक विनोद नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गायत्री देवी पटवाल, युवा संगठन समिति अध्यक्ष अजय, व्यापार मंडल घंडियाल अध्यक्ष संजय रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप रावत, समिति संरक्षक आरपी नैथानी, मीडिया संयोजक जगमोहन डांगी, सामाजिक कार्यकर्ता जसवीर रावत और नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक प्रभारी सूरज रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहीद के परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान थापला राकेश कुमार ने किया।
The post साथियों की जान बचाने के लिए मनीष ने प्राण न्योछावर किए appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?