‘बबली’ बोलने पर भड़कीं रेखा आर्या, हरीश रावत के रख दिए डेनिस बाबा, झूठाचार्य समेत दर्जनभर नाम, हरदा ने किया पलटवार

DEHRADUN: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर पति की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर सियासत गर्म है। अब ये मुद्दा पूर्व सीएम हरीश रावत और कभी उनकी ही राजनीतिक शिष्या रही रेखा आर्या के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग का अखाड़ा बन गया है। हरीश रावत की एक पोस्ट में बबली कहे […] The post ‘बबली’ बोलने पर भड़कीं रेखा आर्या, हरीश रावत के रख दिए डेनिस बाबा, झूठाचार्य समेत दर्जनभर नाम, हरदा ने किया पलटवार appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Nov 13, 2026 - 00:39
 145  8.4k
‘बबली’ बोलने पर भड़कीं रेखा आर्या,  हरीश रावत के रख दिए डेनिस बाबा, झूठाचार्य  समेत दर्जनभर नाम, हरदा ने किया पलटवार

DEHRADUN: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर पति की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर सियासत गर्म है। अब ये मुद्दा पूर्व सीएम हरीश रावत और कभी उनकी ही राजनीतिक शिष्या रही रेखा आर्या के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग का अखाड़ा बन गया है। हरीश रावत की एक पोस्ट में बबली कहे जाने सेरेखा आर्या हरीश रावत पर बुरी तरह भड़क गई और हरीश रावत के डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, कुरसीभोगी, झूठाचार्य, स्वार्थ सम्राट,  गिरगिट, जुमलेबाज,  लफ्फाजी लाल,  चंदूलाल चिकरघिन्नी, जैसे दर्जनभर नाम रख दिए। हरीश रावत ने भी इसके जवाब में लिखा है कि अगर अगर बंटी और बबली में परिसंपत्ति को लेकर विवाद न उठता तो न जाने उनके विभाग में ये लूट कब तक जारी रहती।

मंत्री रेखा आर्या ने हरदा पर आरोपों की बौछार करते हुए उनके कार्यकाल के मुद्दों पर हरीश रावत को घेरा है। रेखा आर्या ने हरीश रावत पर दो दो शादियों का आरोप भी लगाया है। साथ ही स्टिंग ऑपरेशन, 2016 हरीश रावत सरकार का अल्पमत में आना, कार्यकाल में सचिव द्वारा विभागीय नीति को बदलने के लिए पैसों की डीमांड, हरीश रावत सरकार में डेनिस शराब की बिक्री, नैनीसार मामला, गंगा किनारे खनन, बंदर की बलि, भैंस की बलि, कभी तेल भरे कनस्तरों से नहाने और भ्रष्टाचारों के कई मुद्दों का जिक्र किया है। रेखा आर्या ने उम्र का लिहाज करते हुए हरीश रावत  को अपनी वाणी पर नियंत्रण करने की सलाह दी है और पुरानी ‘पोल’ खोलने की भी चेतावनी दी है।

उधर हरीश रावत ने भी पलॉवार करते हुए कहाह है कि मेरे लिए मंत्री ने कई विशेषणों का प्रयोग किया है, इसलिए 210 करोड़ के घोटाले की बात पर जवाब देना जरूरी है। हरीश रावत ने लिखा है कि 210 करोड़ की संपत्ति की बात और कोई नहीं कह रहा है, बल्कि उनका पति कह रहा है। हरीश रावत ने पूछा कि हल्द्वानी बरेली रोड में आलीशान फार्म हाउस और उसमें विशाल कोठी, जिसका गेस्ट हाउस मुख्यमंत्री हाउस  की तुलना करता है। किस के नाम पर है? कौन है उसका मालिक है और कहां से उसको बनाने की सम्पत्ति जुटी है? ये लोगों की जिज्ञासा और चिंता का कारण होना चाहिए। हरीश रावत ने डेनिश सराब नीति का बचाव करते हुए कहा है कि आज भी बागवानी को शराब नीति से जोड़ा जाना जरूरी है ताकि किसानों को इसका सीधा फायदा मिल सके। हरदा ने कहा कि मैं अगर लोग अब भी मुझे दोषी मानते हैं तो मैं संन्यास ले लूंगा लेकिन भाजपा वाले बार बार स्टिंग की बात क्यों कर रह हैं, 10 साल तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, क्या 10 साल तक तुम सरकार चला रहे थे या घुइयाँ छिल रहे थे? या केवल माल बना रहे थे?

हरीश रावत ने चेतावनी दी है कि यदि जख्म छेड़ोगे, तो मेरे पास भी बहुत कुछ जानकारियाँ हैं। सरकार में हमारे भी सूत्र हैं। अभी तो केवल 210 करोड़ की बात कही है और भी कुछ बातें हैं, जिनको उठाने में मैं परहेज या गुरेज नहीं करूँगा।

 

The post ‘बबली’ बोलने पर भड़कीं रेखा आर्या, हरीश रावत के रख दिए डेनिस बाबा, झूठाचार्य समेत दर्जनभर नाम, हरदा ने किया पलटवार appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow