दून में महिला के अपहरण की घटना में युवती गिरफ्तार

The post दून में महिला के अपहरण की घटना में युवती गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand. डेयरी के लेन-देन विवाद में महिला के अपहरण का प्रयास, युवती गिरफ्तार महिला को कार में बैठाने की कोशिश, एक गिरफ्तार; चार आरोपी फरार अविकल उत्तराखण्डदेहरादून। रायपुर क्षेत्र में महिला… The post दून में महिला के अपहरण की घटना में युवती गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Sep 27, 2026 - 09:39
 120  29.9k
दून में महिला के अपहरण की घटना में युवती गिरफ्तार

The post दून में महिला के अपहरण की घटना में युवती गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

डेयरी के लेन-देन विवाद में महिला के अपहरण का प्रयास, युवती गिरफ्तार

महिला को कार में बैठाने की कोशिश, एक गिरफ्तार; चार आरोपी फरार

अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डेयरी कारोबार में पैसों के लेन-देन के विवाद में महिला को डराने के लिए पांच लोग पहुंचे थे। मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह सुषमा वर्मा निवासी कानन कुंज, सहस्रधारा रोड ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी।

उन्होंने बताया कि नाला पानी चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना रायपुर और एसओजी देहात की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जांच के दौरान 26 सितंबर को पुलिस ने सहस्रधारा रोड से चाहत उर्फ अन्नू (19) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दीपक, सुशांत उर्फ लक्की, आदित्य वशिष्ठ और प्रियांशु के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

डेढ़ लाख के लेन-देन से बिगड़ा मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने अठूरवाला-भानियावाला स्थित 11 गायों वाली डेयरी का संचालन 7.50 लाख रुपये में लेने का सौदा किया था। इसके एवज में पांच लाख रुपये नकद और 2.50 लाख रुपये का चेक दिया गया था। आरोपितों को बताया गया था कि डेयरी की गायें प्रतिदिन करीब 150 लीटर दूध देती हैं, लेकिन उत्पादन काफी कम निकला। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी।
पूछताछ में आरोपित युवती ने बताया कि दूध बिक्री की रकम को लेकर भी विवाद हुआ। रकम वापस नहीं मिलने पर आरोपितों ने महिला को डराने की योजना बनाई। इसके लिए कारगी चौक से काले रंग की स्विफ्ट कार किराये पर ली गई।

23 सितंबर की सुबह दीपक, आदित्य और लक्की कार से सहस्रधारा पहुंचे और महिला को कार में बैठाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने और आसपास लोगों के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए।
वांछित आरोपित: दीपक निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार, सुशांत उर्फ लक्की निवासी टिहरी गढ़वाल, आदित्य वशिष्ठ निवासी सिडकुल हरिद्वार और प्रियांशु निवासी मंगलौर, हरिद्वार।

The post दून में महिला के अपहरण की घटना में युवती गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow