दून के निजी स्कूल के टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा बरपा
The post दून के निजी स्कूल के टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा बरपा appeared first on Avikal Uttarakhand. पुलिस की कार्रवाई पर टिकी नजरें, रसूखदार मामला दबाने में जुटे स्कूल डायरेक्टर ने घटना को री क्रिएट करने को कहा पीड़ित छात्रा आयी सामने, एप्लीकेशन में 15 छात्राओं के… The post दून के निजी स्कूल के टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा बरपा appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post दून के निजी स्कूल के टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा बरपा appeared first on Avikal Uttarakhand.
पुलिस की कार्रवाई पर टिकी नजरें, रसूखदार मामला दबाने में जुटे
स्कूल डायरेक्टर ने घटना को री क्रिएट करने को कहा
पीड़ित छात्रा आयी सामने, एप्लीकेशन में 15 छात्राओं के हस्ताक्षर
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। राजधानी के एक निजी स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में छात्रा और उसकी मां ने लिखित शिकायत प्रिंसिपल से की थी, जिस पर 15 छात्राओं के हस्ताक्षर होने का दावा है।
इस सनसनीखेज मामले को लेकर स्कूल में भी हंगामा भी हुआ। और मामले को दबाने के लिए राजपुर रोड स्थित एक चर्चित होटल मालिक और कई अहम लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इन पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है,यह भी अभी साफ नहीं हो पाया।

पीड़िता व उसकी मां ने खुलकर मीडिया को स्कूल प्रबंधन के गलत व्यवहार के बारे में बताया। पीड़िता और उसकी मां के आरोप से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रहे हैं।
परिवार का आरोप है कि पहले तो प्रबंधन ने शिक्षक को हटाने और छात्रा की सुरक्षा का भरोसा दिया, लेकिन अगले ही दिन छात्रा को प्रिंसिपल ऑफिस बुलाकर दबाव बनाया गया।
प्रिंसिपल ऑफिस में मौजूद थे डायरेक्टर
छात्रा का आरोप है कि अगले दिन उसे चौथे पीरियड में प्रिंसिपल कार्यालय बुलाया गया, जहां डायरेक्टर अशोक वासु, प्रिंसिपल और एक महिला शिक्षिका मौजूद थीं।
पीड़िता ने बताया, “डायरेक्टर ने मुझे झूठा बताया और कहा- दिखाओ, टीचर ने तुम्हें कैसे छुआ था। उन्होंने कहा मुझे टच करके दिखाओ।”
छात्रा का आरोप है कि उसे धमकाया गया कि कोई उसका साथ नहीं देगा और घर जाकर मां को कुछ न बताए।
गेट पर ताला, रिसीविंग तक नहीं दी
परिवार का कहना है कि छात्रा अपनी शिकायत की रिसीविंग लेने स्कूल गई थी, लेकिन उसे बाहर खड़ा रखा गया। मां-बेटी बाहर न जा सकें, इसके लिए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया।
मां ने बताया, “मुझे कई महीने पहले पता चला था। बेटी खिलाड़ी है, इसलिए कहा खुद निपटो। जब पानी सिर से ऊपर गया तो 15 अक्टूबर को मैं प्रिंसिपल से मिली। प्रिंसिपल ने कहा हम टीचर को निकाल देंगे।”
परिवार ने मांग की है कि शिकायत की रिसीविंग और हस्ताक्षर वाली अर्जी की प्रमाणित कॉपी दी जाए और डायरेक्टर सार्वजनिक माफी मांगे।
पुलिस बोली- जांच के बाद कार्रवाई
कोतवाली डालनवाला प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि हंगामे की सूचना पर टीम स्कूल पहुंची। “प्रबंधन और परिजनों से बातचीत चल रही है, इसके बाद कार्रवाई तय होगी।”
वहीं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा, “मामला संज्ञान में आया है। स्कूल प्रबंधन के बयान लिए जाएंगे। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।” फिलहाल स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।

मामले को दबाने के लिए भी स्कूल प्रबंधन के रसूख की बात भी सामने आ रही है। कुछ तत्व मामले को निपटाने में जुटे हैं। पीड़िता और उसकी मां ने स्कूल के निदेशक के आपत्तिजनक व्यवहार का भी खुलासा किया।
बहरहाल, इस मामले में सभी की नजरें पुलिस के एक्शन और टिकी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
The post दून के निजी स्कूल के टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा बरपा appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?