कथित वीआईपी प्रकरण की जांच का मुद्दा संसद में उठाने की मांग
The post कथित वीआईपी प्रकरण की जांच का मुद्दा संसद में उठाने की मांग appeared first on Avikal Uttarakhand. महिला सांसदों को पत्र भेज संसद में आवाज उठाने की अपील अंकिता को न्याय दिलाने के लिए विपक्ष की महिला सांसदों से एकजुट पहल की अपील अविकल उत्तराखंड देहरादून। अंकिता… The post कथित वीआईपी प्रकरण की जांच का मुद्दा संसद में उठाने की मांग appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post कथित वीआईपी प्रकरण की जांच का मुद्दा संसद में उठाने की मांग appeared first on Avikal Uttarakhand.
महिला सांसदों को पत्र भेज संसद में आवाज उठाने की अपील
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए विपक्ष की महिला सांसदों से एकजुट पहल की अपील
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्ण न्याय और कथित वीआईपी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विपक्ष की सभी महिला सांसदों को पत्र भेजा है।
मंच ने सांसदों से इस मामले को संसद में प्रमुखता से उठाने, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार की जवाबदेही तय करने और संयुक्त रूप से पहल करने का अनुरोध किया है। साथ ही प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले ,महुआ समेत अन्य सांसदों से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है।
मंच ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े सवाल अब तक अनुत्तरित हैं। मंच का आरोप है कि सत्तापक्ष से जुड़े प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने के बावजूद पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। दुष्यंत गौतम को संवैधानिक पद पर नियुक्त किए जाने से भी जांच की निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
मंच ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का भी उल्लेख किया। कहा कि उत्तराखंड महिला मंच की जांच समिति ने इस प्रकरण में दुष्कर्म की पुष्टि की थी, जबकि जिला प्रशासन पर पीड़िता को दबाव में लेने और घटना से इन्कार करने के आरोप लगे। मंच के अनुसार, पीड़िता ने हाल ही में न्यायालय में बयान दिया कि पुलिस ने उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया था।
इस मामले में न्यायालय की टिप्पणी ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मंच ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के सवाल पर केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं। सरकार की जवाबदेही तय करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संसद में गंभीर चर्चा और ठोस कार्रवाई जरूरी है।
सांसदों के सामने रखीं छह प्रमुख मांगें
मंच ने विपक्ष की महिला सांसदों से आगामी संसद सत्र में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर प्राथमिकता से चर्चा कराने और सरकार से कथित वीआईपी की भूमिका पर जवाब मांगने का अनुरोध किया है।
इसके अलावा पूरे मामले की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग रखी है। मंच का कहना है कि जांच अंकिता के परिवार की मूल शिकायत, उनके सवालों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए।
मंच ने कथित वीआईपी की पहचान से जुड़े ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने, उसमें सामने आए दावों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल करने की भी मांग की है। साथ ही दुष्यंत गौतम और अजय कुमार को उनके वर्तमान पदों से हटाकर उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने, उर्मिला सनावर के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाइयों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा उन्हें बिना दबाव अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग उठाई है।
इसके अलावा महिला एवं बाल तस्करी, बच्चियों के शोषण और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर संसद में गंभीर चर्चा कर प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।
मंच ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण के साथ न्याय और सुरक्षा की भी आवश्यकता है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सजा मिलने के बावजूद कथित वीआईपी प्रकरण से जुड़े सवालों का जवाब सामने आना बाकी है। जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों की भूमिका उजागर नहीं होती, तब तक पूर्ण न्याय की मांग अधूरी रहेगी।
मंच के अनुसार, वह जल्द ही विपक्ष की महिला सांसदों से मुलाकात कर अंकिता को न्याय दिलाने और देशभर में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर संसद में एकजुट होकर आवाज उठाने का अनुरोध करेगा।
The post कथित वीआईपी प्रकरण की जांच का मुद्दा संसद में उठाने की मांग appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?