Uttarakhand:-राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन एवं सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं,युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान
राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल(बूढ़ी दिवाली)की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि इगास-बग्वाल उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ा प्रमुख पर्व […] The post Uttarakhand:-राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन एवं सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं,युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान appeared first on संवाद जान्हवी.

राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल(बूढ़ी दिवाली)की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि इगास-बग्वाल उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ा प्रमुख पर्व है। यह पर्व हमारी लोकआस्था,सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पर्व अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोकपरंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से किया लोक संस्कृति के संरक्षण का आह्वान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति,परम्पराएं और लोकपर्व हमारी विशिष्ट पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इगास पर्व लोक आस्था,पारिवारिक परम्पराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई ऊर्जा मिल रही है। उत्तराखण्ड में भी इगास पर्व के प्रति उत्साह बढ़ा है। राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से इगास पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था की गई है,ताकि लोग अपने पैतृक गांवों में पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मना सकें। मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से अपनी लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को जानने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अपने पैतृक गांवों में लोकपर्व मनाने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख,शांति,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
The post Uttarakhand:-राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन एवं सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं,युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान appeared first on संवाद जान्हवी.
What's Your Reaction?