विनोद आर्य और वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर

The post विनोद आर्य और वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर appeared first on Avikal Uttarakhand. स्वर्गीय अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने पर हुआ मुकदमा सुरेश राठौर का हुआ मेडिकल मां सोनी देवी की तहरीर पर आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज… The post विनोद आर्य और वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 26, 2026 - 09:39
 111  1.8k
विनोद आर्य और वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर

The post विनोद आर्य और वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर appeared first on Avikal Uttarakhand.

स्वर्गीय अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने पर हुआ मुकदमा

सुरेश राठौर का हुआ मेडिकल

मां सोनी देवी की तहरीर पर आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर निजी चैट प्रसारित कर दिवंगत अंकिता की गरिमा और परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप

अंकिता के माता-पिता ने किया था धरना-प्रदर्शन

अविकल थपलियाल

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।

अंकिता की मां सोनी देवी की तहरीर पर राजपुर थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने अंकिता और उसके मित्र पुष्पदीप के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत को मीडिया के सामने सार्वजनिक कर दिवंगत अंकिता की निजता, गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। साथ ही परिवार की भावनाओं को भी आहत किया। मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी, 66डी तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(2) और 79 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकार के आधार पर जीरो एफआईआर को जांच के लिए हरिद्वार की कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

इस मामले में बुधवार को अंकिता के माता-पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और सोनी देवी देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए थे। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि राजपुर थाने में शिकायत देने के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक कर उसके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। धरने को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत समेत कई नेताओं ने समर्थन दिया।

धरने के दौरान अंकिता के पिता ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की लड़ाई है। वह अपनी बेटी और प्रदेश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने भी निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

धरने के बाद अंकिता के माता-पिता व विपक्ष ने अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात की। एडीजी के स्तर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद बुधवार देर शाम राजपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई।

क्या है सोनी देवी की तहरीर में

22 नवंबर को दी गई तहरीर में सोनी देवी ने कहा है कि उनकी बेटी अंकिता की हत्या के मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को दोषी ठहराया जा चुका है। सत्र परीक्षण संख्या 4/2023 में 30 मई 2025 को तीनों को दोषसिद्ध किया गया था।

तहरीर के मुताबिक, मुकदमे की विवेचना के दौरान अंकिता और उसके मित्र पुष्पदीप के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया था। ये चैट बचाव पक्ष को भी उपलब्ध कराई गई थीं। इनमें दोनों के बीच हुई कुछ अत्यंत निजी बातचीत भी शामिल थी।

सोनी देवी का आरोप है कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने इन निजी चैट के आधार पर गवाहों से सवाल पूछने का प्रयास किया था, लेकिन विचारण न्यायालय ने इन्हें अप्रासंगिक मानते हुए ऐसे सवालों पर आपत्ति स्वीकार की थी। तहरीर में यह भी दावा किया गया है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी निजी बातचीत के आधार पर पूछे जाने वाले सवालों को मृतका और उसके मित्र की निजता एवं गरिमा के प्रतिकूल माना था।

शिकायत में कहा गया है कि पुलकित आर्य की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद उसके पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने मीडिया के सामने इन निजी चैट को सार्वजनिक रूप से प्रसारित और प्रदर्शित किया। इससे अंकिता की मृत्योपरांत गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची तथा परिवार को गहरा मानसिक आघात लगा।

विनोद आर्य ने क्या दावा किया था

अंकिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने नवंबर में हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर अंकिता और उसके मित्र के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत के करीब 4,000 से अधिक पन्ने सार्वजनिक किए थे। उन्होंने इन चैट का हवाला देते हुए अपने बेटे को निर्दोष बताया और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

विनोद आर्य का दावा था कि चैट में अंकिता ने उनके बेटे पुलकित के खिलाफ कोई प्रतिकूल बात नहीं कही है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अंकिता वनंत्रा रिजॉर्ट और अपने घर, दोनों जगह असुरक्षित महसूस करती थी। आर्य ने हत्या की घटना को आत्महत्या बताते हुए आरोप लगाया था कि अंकिता अपने माता-पिता और पुरुष मित्र के कथित उत्पीड़न से परेशान थी। उन्होंने इस मामले में अंकिता के मित्र और उसके परिजनों की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई थी। साथ ही उन्होंने मामले में किसी वीआईपी की संलिप्तता से इनकार किया था।

चार धाराओं में जीरो एफआईआर

राजपुर थाने में 25 नवंबर 2026 को शाम 6:46 बजे जीरो एफआईआर संख्या 004 दर्ज की गई। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66सी और 66डी तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356(2) और 79 लगाई गई हैं। एफआईआर में विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर को नामजद किया गया है।

चूंकि शिकायत में घटना का स्थान हरिद्वार प्रेस क्लब बताया गया है, इसलिए पुलिस ने क्षेत्राधिकार के आधार पर जीरो एफआईआर को कोतवाली हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया है। अब मामले की जांच हरिद्वार पुलिस करेगी।

नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट – सुरेश राठौड़ का हुआ मेडिकल, उर्मिला के टेस्ट की तारीख पर नजर

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी ऑडियो की जांच में सीबीआई ने उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के नार्को तथा पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई है। देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत में दोनों ने इन परीक्षणों के लिए सहमति दी थी। अदालत ने परीक्षण गुजरात के गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक लैब में कराने का आदेश दिया था।

सुरेश राठौड़  23 नवंबर को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हुए। सीबीआई ने उन्हें 24 नवंबर को उपस्थित होने के लिए कहा था।

25 नवंबर को सुरेश का मेडिकल हुआ। राठौड़ को शुगर लेवल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। रवाना होने से पहले जारी वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह अंकिता को न्याय दिलाने और सच्चाई सामने लाने के लिए जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे।

इधऱ, उर्मिला ने 13 नवंबर को विशेष सीबीआई अदालत में लिखित सहमति दी थी। उन्होंने मांग की थी कि पहले सुरेश राठौड़ का टेस्ट कराया जाए। उन्होंने अपने नार्को टेस्ट को मीडिया कैमरों के सामने कराने की शर्त भी रखी थी। अदालत के आदेश के बाद उनका परीक्षण भी गांधीनगर में होना है, लेकिन उपलब्ध ताजा रिपोर्टों में इसकी निश्चित तारीख और टेस्ट संपन्न होने की पुष्टि नहीं हुई है।

एक और दावा

उर्मिला ने आरोप लगाया था कि उन्हें नार्को टेस्ट से पीछे हटने के लिए 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी देने का प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने इसके लिए स्वामी दर्शन भारती व  डीएस रावत का नाम लिया था। दर्शन भारती ने इन आरोपों को निराधार बताया था।

देखें जीरो FIR

निवेदन है कि प्रार्थिनी स्वर्गीय अंकिता भण्डारी की माता है। प्रार्थिनी की पुत्री अंकिता भण्डारी की निर्मम हत्या अभियुक्तगण पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर एवं अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता द्वारा की गई थी। उक्त जघन्य अपराध के संबंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप सत्र परीक्षण संख्या 01/2023, राज्य बनाम पुलकित आर्य एवं अन्य का विधारण माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के न्यायालय में सम्पन्न हुआ तथा दिनांक 30 मई 2025 को निर्णय पारित करते हुए अभियुक्तगण को दोषसिद्ध किया गया। उक्त आपराधिक प्रकरण के विवेचन के दौरान विवेचक द्वारा मृतक्य अंकिता भण्डारी एवं उनके मित्र पुष्पदीप के मध्य हुई WhatsApp चैट्स को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया था। उक्त इलेक्ट्रॉनिक वक्ष्य अभियुक्तगण के बचाव पक्ष को भी उपलब्ध कराये गये थे। इन चैट्स में कुछ ऐसी व्यक्तिगत एवं अत्यन्त निजी बातचीत भी सम्मिलित थी, जो मृतका अंकिता भण्डारी एवं उनके मित्र पुष्पदीप के मध्य पूर्णतः व्यक्तिगत विश्वास एवं निजता के दायरे में हुई थी.
उक्त सत्र परीक्षण के विचारण के दौरान अभियुक्तगण के वि‌द्वान अधिवक्ता द्वारा मृतका एवं उनके मित्र पुष्पदीप के मध्य हुई उन्हीं निजी WhatsApp चैट्स के संबंध में अभियोजन पक्ष के साक्षियों से प्रश्न पूछने का प्रयास किया गया था। किन्तु माननीय विधारण न्यायालय ‌द्वारा उक्त प्रश्नों को अप्रासंगिक एवं मृतका की व्यक्तिगत गरिमा तथा निजता से संबंधित मानते हुए उन पर आपत्ति स्वीकार की गई तथा ऐसे प्रश्न पूछे जाने की अनुमति प्रदान नहीं
की गई।
तत्पश्चात उक्त कार्यवाही के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के समक्ष भी विषय विचारार्थ आया, जहाँ भी उक्त निजी चैट्स के आधार पर पूछे जाने वाले प्रश्नों को प्रासंगिक नहीं माना गया तथा मृतका अंकिता भण्डारी एवं उनके मित्र पुष्पदीप की निजता एवं गरिमा के अधिकार के प्रतिकूल माना गया। इस प्रकार न्यायिक कार्यवाही के दौरान भी उक्त निजी बातचीत की संवेदनशीलता एवं उसके व्यक्तिगत स्वरूप को मान्यता प्रदान की गई थी।
अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय है कि उक्त न्यायिक निर्णय के लगभग डेढ़ वर्ष पश्चाल, जबकि अभियुक्त पुलकित आर्य की दोषसिद्धि के विरुद्ध अपील माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अभी भी विचाराधीन है, अभियुक्त पुलकित आर्य के पिता श्री विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंदिर द्वारा मीडिया के समक्ष मृतका अंकिता भण्डारी एवं उनके मित्र पुष्पदीप की उक्त निजी WhatsApp चैट्स को सार्वजनिक रूप से प्रसारित प्रदर्शित किया गया है। श्री विनोद आर्य ‌द्वारा किया गया उक्त कृत्य अत्यन्त गंभीर, आपत्तिजनक एवं निन्दनीय है। जिन
निजी पैट्स को माननीय न्यायालय ‌द्वारा भी मृतका की निजता एवं गरिमा से संबंधित मानते हुए विचारण के दौरान अप्रासंगिक माना गया था, उन्हें इस प्रकार सार्वजनिक करना मृतका की मृत्योपरान्त गरिमा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। इससे न केवल मृतका की स्मृति एवं सम्मान की अपमानित किया गया है, बल्कि प्रार्थिनी एवं मृतका के समस्त परिवार को भी गहरा मानसिक आघात पहुंचा है तथा उनकी भावनाएँ आहत हुई हैं।
किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने मात्र से उसकी व्यक्तिगत गरिमा, प्रतिष्ठा एवं निजता के प्रति सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व समाप्त नहीं हो जाता। विशेषकर तब, जब किसी व्यक्ति की निजी बातचीत को उसके जीवनकाल में व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर किया गया हो और उस बातचीत को सार्वजनिक करने की कोई वैधानिक अथवा न्यायोचित आवश्यकता न हो। उक्त निजी चैट्स को मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करने से मृतका की छवि को अनुचित रूप से प्रस्तुत करने तथा उसके परिवार की भावनाओं को आहत करने की गंभीर आशंका एवं परिणाम उत्पन्न हुए हैं।
अतः श्रीमान जी से सादर प्रार्थना है कि
प्रार्थिनी के इस प्रार्थना पत्र के आधार पर श्री विनोद आर्य, पिता अभियुक्त पुलकित आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंदिर के विरुद्ध उपलब्ध तथ्यौ एवं साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2021 तथा सूचना प्री ट्‌योगिकी अधिनियम 2000 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करने की कृपा करें।
दिनांक: 22/11/2026
स्थानः देहरादून
वीरेन्द्र सिंह भण्डारी पिता अंकिता भण्डारी
सोनी देवी माला अंकिता भण्डारी
फोधन०- 9720081348, 8958300957
नोटः- मैं कानिः प्रमाणित करता हूँ कि नकल तहरीर वादिनी को संगणक पर शब्द व शब्द टाईप किया गया है। का० 17.32 ना०पु० मोहन सिंह राणा थाना राजपुर जनपद देहरादून दिनांक 25.11.2026
Action taken: Since the above information reveals commission of offencets) u’s as mentioned at Item No. 2. (की गयी कार्यवाही चूंकि उपरोक्त जानकारी से पता चलता है कि अपराध करने तरीका मद सं. 2 में उल्लेख धारा के तहत है.):
N.C.R.B (एन.सी.आर.बी)

Pls clik

आक्रोश- अंकिता के माता-पिता गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे

The post विनोद आर्य और वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow