‘मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत’

The post ‘मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत’ appeared first on Avikal Uttarakhand. देखें वीडियो,हरक सिंह की पत्नी बताने वाली महिला तथ्य पेश करे’- दीप्ति रावत सम्पत्ति विवाद के बाद पारिवारिक जंग में फंसे पूर्व मंत्री महेंद्र भट्ट व भावना पांडे ने भी… The post ‘मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 2, 2026 - 09:39
 99  4.6k
‘मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत’

The post ‘मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो,हरक सिंह की पत्नी बताने वाली महिला तथ्य पेश करे’- दीप्ति रावत

सम्पत्ति विवाद के बाद पारिवारिक जंग में फंसे पूर्व मंत्री

महेंद्र भट्ट व भावना पांडे ने भी किए प्रहार

भ्रामक खबरों से उनकी और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा

जरूरत पड़ी तो अदालत जाएंगी दीप्ति रावत

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस नेता हरक सिंह व सोनिया आनन्द रावत पर जमीन हड़पने के आरोपों ने नाटकीय मोड़ ले लिया। यह विवाद अब पति-पत्नी कर ‘ वो’ की कहानी में तब्दील हो गया।
पूर्व मंत्री हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत ने खामोशी तोड़ते हुए एक वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने पीड़ित दिव्यांग को भी आगाह किया और कहा कि सोनिया आनन्द को हरक की पत्नी करार देने के सम्बंध में तथ्य पेश किए जाएं।
दीप्ति रावत ने सधे अंदाज में मीडिया को भो चेताते हुए कहा कि किसी और को हरक की पत्नी लिखने और कहने से पहले जांच कर लें। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें इस शादी का कार्ड मिला या पार्टी ?

दीप्ति रावत के मुखर होने से पूर्व मंत्री हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। हरक सिंह के इस घरेलू विवाद के सामने आने पर सोनिया आनंद के जवाब का इंतजार है। इस मुद्दे के उठने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी जैनी सेक्स स्कैंडल का जिक्र करते हुए डीएनए जांच की मांग कर दी। जबकि भावना पांडे ने भी कई आरोप लगाते हुए डीएनए जांच पर जोर देते हुए कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

संकट-पूर्व मंत्री हरक सिंह

बहरहाल, चुनावी तैयारियों में जुटे हरक सिंह के लिए भूमि हड़पने सम्बन्धी विवाद और उनकी पत्नी दीप्ति रावत के सामने आने से नया पारिवारिक व राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। हरक सिंह इन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं,यह देखना भी कम रोचक नहीं होगा।

देखें वीडियो,Pls क्लिक

https://youtu.be/xFTYF0aYnDE?si=Tbiy2ggvCJJunKcf

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने संपत्ति हड़पने के आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों पर आपत्ति जताई है। वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि खबरें प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली भ्रामक खबरों के खिलाफ वह अदालत का रुख कर सकती हैं।

दीप्ति ने अपने परिचय में कहा कि वह पौड़ी गढ़वाल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व सदस्य और भवानी बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने से पहले से लोग उन्हें जानते हैं, लेकिन हालिया खबरों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने के लिए मजबूर किया है।

“मैं हरक सिंह रावत की पत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत है। मैंने किसी की जमीन नहीं हड़पी,” उन्होंने वीडियो में कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आरोप उन पर नहीं है, तो दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताकर क्यों संबोधित किया जा रहा है।

दीप्ति ने मीडिया से अपील की कि किसी महिला के बारे में ऐसी पहचान या दावा प्रकाशित करने से पहले उसके समर्थन में तथ्य और प्रमाण जांचे जाएं। उन्होंने कहा, “अगर कोई महिला स्वयं को हरक सिंह की पत्नी बता रही है, तो उसके दावे के तथ्य सामने रखे जाने चाहिए।” उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के खबरें चलाने से उनकी और उनके परिवार की मानसिक पीड़ा बढ़ी है।

दीप्ति ने कहा कि सोशल मीडिया, समाचार पत्रों या टीवी चैनलों पर उनके बारे में भ्रामक सामग्री प्रसारित हुई तो वह अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए न्यायालय जाने को बाध्य होंगी। उन्होंने पत्रकारों से खबरें तथ्यों के आधार पर और सावधानी से प्रस्तुत करने की अपील की।

मामला यह है

मामले की पृष्ठभूमि में, दिव्यांग हरिओम ने हाल ही में कांग्रेस नेता सोनिया आनंद रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। हरिओम ने आरोप लगाया कि सोनिया स्वयं को हरक सिंह रावत की पत्नी बताती हैं। इसके बाद दीप्ति ने वीडियो जारी कर सोनिया से इस दावे के प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की।

सोनिया आनन्द

वहीं, सोनिया ने हरिओम के आरोपों पर सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और वह हरिओम की दूसरी पत्नी को पैसे दे चुकी हैं। सोनिया ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। और धरने पर बैठने की धमकी दी।

हरक सिंह की धर्मपत्नी का वीडियो बयान

आप सभी को मेरा नमस्कार, मैं दीप्ति रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल, पूर्व महिला आयोग की सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व प्रधानाचार्य भवानी बालिका इंटर कॉलेज और डॉक्टर हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी।

आज मैं एक बहुत ही गंभीर विषय को लेकर के आप लोगों के सामने आई हूँ और आना पड़ रहा है, क्योंकि मैं और मेरा परिवार बहुत मानसिक पीड़ा से जूझ रहा है।

आज एक व्यक्ति है जो ये कह रहा है कि हरक सिंह रावत की पत्नी ने मेरी जमीन हड़प ली है तो मैं ये कहना चाहती हूँ कि मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूँ, मेरा नाम दीप्ति रावत है और मैंने तो भैया आपकी कोई जमीन नहीं हड़पी है।

अगर ऐसे में मेरा ये सवाल है कि यदि ये आरोप मुझ पर नहीं है तो फिर उस महिला को हरक सिंह की बता करके क्यों संबोधित किया जा रहा है? और अगर कोई महिला ऐसा दावा कर रही है कि मैं उनकी पत्नी हूँ तो वो पूरे तथ्यों के आधार पे प्रस्तुत करें कि मैं हरक सिंह रावत की पत्नी हूँ।

मुझे जो है उत्तराखंड की जनता आज से नहीं जब से हमारा उत्तराखंड राज्य नहीं बना था तब से पूरे जनता, गढ़वाल की जनता मुझे जानती है, अच्छी तरह से जानती है। मुझे अपनी पहचान बताने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मुझे आज विवश होकर के आना पड़ रहा है क्योंकि इन खबरों ने मुझे और मेरे परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंचाई है।

मैं उन पत्रकार बंधुओं से भी यही कहना चाहती हूँ कि इन खबरों को दिखाने से पहले आप पहले तथ्य साबित करें कि वो महिला हरक सिंह की पत्नी है या नहीं है? यदि कोई महिला स्वयं को हरक सिंह की पत्नी बता के सामने आ रही है तो आप पूरे तथ्यों के आधार पे दावा प्रस्तुत करें ना कि वो है या नहीं है, या तो मुझे लग रहा है कि उसने जो है आपको शायद बुलाया हो शादी में, कार्ड दिया हो, आपको दावत दी हो जो आप बार बार जो है हरक सिंह रावत की पत्नी बता रहे हैं।

तो यदि कोई प्रकार की भ्रामक खबरें मैं सोशल मीडिया के माध्यम से ये कहना चाह रही हूँ सभी पत्रकार बंधुओं से, यदि इस प्रकार की कोई भी भ्रामक खबरें सोशल मीडिया में, समाचार पत्रों में या टीवी चैनलों में प्रसारित की जाएंगी तो मेरी प्रतिष्ठा को बहुत ही नुकसान पहुँचाने का आप लोग प्रयास कर रहे हैं तो ऐसे में मैं भी जो है अपने अधिकार व सम्मान के लिए न्यायालय की शरण में जाने के लिए मैं बाध्य होऊँगी।

मैं इसी के लिए आज ये वीडियो बनाया है। शायद आपको ये सब चीजें समझ में आएंगी और आगे से आप ध्यान रखेंगे कि किस तरह करके किसी महिला के सम्मान को ठेस ना पहुंचे। तो आप बड़े सोच समझकर के जो है आप अपनी खबरें पूरे दावे के साथ, तथ्यों के साथ प्रस्तुत करें। जय हिंद।

Pls clik

कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप

The post ‘मैं हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हूं और मेरा नाम दीप्ति रावत’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow