बर्फ में दबा मिला ट्रैकर्स का टेंट और सामान, केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर फंसे 8 पर्वतारोहियों की तलाश के लिए विषम हलात में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू  के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की आठ सदस्यीय प्रशिक्षित टीम पर्वतारोहियों की तलाश कर रही है। मंगलवार को खोज अभियान के दौरान गढ़वाल हिमालयन […] The post बर्फ में दबा मिला ट्रैकर्स का टेंट और सामान, केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Nov 3, 2026 - 18:39
 99  3.7k
बर्फ में दबा मिला ट्रैकर्स का टेंट और सामान, केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर फंसे 8 पर्वतारोहियों की तलाश के लिए विषम हलात में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू  के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की आठ सदस्यीय प्रशिक्षित टीम पर्वतारोहियों की तलाश कर रही है। मंगलवार को खोज अभियान के दौरान गढ़वाल हिमालयन ट्रैकिंग एवं माउंटेनियरिंग एसोसिएशन की टीम को कच्चीढांग के नजदीक बर्फ में दबा एक टेंट मिला है। टेंट के भीतर से कपड़े, चप्पलें और राशन सामग्री बरामद हुई है। हालांकि, टेंट मिलने के बावजूद लापता आठों लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद टीम ने आसपास के दो से तीन किलोमीटर क्षेत्र में भी पैदल तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

29 अक्तूबर को केदारताल से लौट रहे सात पर्वतारोही और एक गाइड भोजखड़क व कच्ची ढांग के आसपास हिमस्खलन होने के कारण फंस गए थे। उनसे आगे चल रहे चार पोर्टर 30 अक्तूबर को सुरक्षित गंगोत्री पहुंच गए थे। उनकी सूचना पर 31 अक्तूबर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हेलिकॉप्टर से भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

सोमवार को हेलिकॉप्टर से निम व एसडीआरएफ की टीम पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर उतरी। वहीं पैदल मार्ग से गंगोत्री नेशनल पार्क व स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें वहां पर्वतारोहियों के बैग और टेंट तो मिल गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी रेस्क्यू अभियान में रोड़ा बन गई। दूसरी ओर स्थानीय गाइड के परिजन व ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीएम से खोज-बचाव अभियान में तेजी लाने की मांग की है।

 

 

 

The post बर्फ में दबा मिला ट्रैकर्स का टेंट और सामान, केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow