देहरादून में इंडस्ट्री 4.0 के लिए परियोजना प्रबंधन समूह गठित

The post देहरादून में इंडस्ट्री 4.0 के लिए परियोजना प्रबंधन समूह गठित appeared first on Avikal Uttarakhand. डॉ. राजेंद्र डोभाल समूह के अध्यक्ष व मार्गदर्शक बने स्टार्टअप्स को मिलेगा प्रोत्साहन एसटीपीआई के इग्नाइट उत्कृष्टता केंद्र के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा पीएमजी अविकल उत्तराखण्ड देहरादून। उत्तराखंड… The post देहरादून में इंडस्ट्री 4.0 के लिए परियोजना प्रबंधन समूह गठित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 19, 2026 - 00:39
 115  692
देहरादून में इंडस्ट्री 4.0 के लिए परियोजना प्रबंधन समूह गठित

The post देहरादून में इंडस्ट्री 4.0 के लिए परियोजना प्रबंधन समूह गठित appeared first on Avikal Uttarakhand.

डॉ. राजेंद्र डोभाल समूह के अध्यक्ष व मार्गदर्शक बने

स्टार्टअप्स को मिलेगा प्रोत्साहन

एसटीपीआई के इग्नाइट उत्कृष्टता केंद्र के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा पीएमजी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखंड में तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने महत्वपूर्ण पहल की है। देहरादून में ‘टेक्नोलॉजी एम्पावरिंग इंडस्ट्री 4.0’ विषय पर स्थापित इग्नाइट उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Entrepreneurship- CoE) के प्रभावी संचालन, समन्वय और निगरानी के लिए परियोजना प्रबंधन समूह (PMG) का गठन किया गया है। एसटीपीआई देहरादून की ओर से 18 नवंबर को इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।

गठित समूह में शिक्षाविदों, सरकारी अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समूह की अध्यक्षता स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल करेंगे। उन्हें इग्नाइट उत्कृष्टता केंद्र का मुख्य मार्गदर्शक भी बनाया गया है।

समूह के अन्य सदस्यों में एसटीपीआई नोएडा एवं सीईओ इग्नाइट केंद्र की निदेशक वंदना श्रीवास्तव, एसटीपीआई मुख्यालय के स्टार्टअप एवं नवाचार निदेशक तथा एआईसी एसटीपीआईनेक्स्ट इनिशिएटिव्स के सीईओ राकेश दुबे, एसटीपीआई देहरादून के अपर निदेशक मनीष कुमार, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वैज्ञानिक-सी स्वाति खटक रावत, उत्तराखंड शासन के सूचना प्रौद्योगिकी, आईटी एवं ई-गवर्नेंस तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अपर निदेशक, आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर सिद्धार्थ खरे, इवॉन टेक्नोलॉजीज के सीईओ बिजेंद्र चौहान और इंडो जर्मन ब्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विपुल दावर शामिल हैं।

उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख, मुख्य परिचालन अधिकारी अथवा प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिनिधि को भी समूह में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

परियोजना प्रबंधन समूह उत्कृष्टता केंद्र की गतिविधियों का प्रबंधन और निगरानी करेगा। इसके तहत स्टार्टअप्स की स्क्रीनिंग, उपकरणों का चयन, वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद और मानव संसाधन की नियुक्ति से संबंधित कार्यों के लिए परिचालन समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों की सिफारिशों पर विचार के बाद पीएमजी अंतिम अनुमोदन देगा।

इसके अलावा समूह की जिम्मेदारी उत्कृष्टता केंद्र और अन्य संस्थाओं के बीच संपर्क एवं सहयोग बढ़ाने, नए मेंटर्स और निवेशकों को जोड़ने तथा स्टार्टअप्स के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं और दस्तावेज तैयार कराने की भी होगी।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मुख्य मेंटर और सह-मुख्य मेंटर की नियुक्ति अथवा बदलाव का अधिकार गवर्निंग काउंसिल (जीसी) के पास रहेगा। पीएमजी की बैठक ऑनलाइन, भौतिक अथवा सर्कुलेशन के माध्यम से आयोजित की जा सकेगी। समूह के सदस्यों को यात्रा एवं दैनिक भत्ता सरकारी नियमों के अनुसार देय होगा।

एसटीपीआई देहरादून के अपर निदेशक मनीष कुमार की ओर से जारी इस आदेश को उत्तराखंड में तकनीकी उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप गतिविधियों को संस्थागत मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

The post देहरादून में इंडस्ट्री 4.0 के लिए परियोजना प्रबंधन समूह गठित appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow