छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में नवदीप बने अध्यक्ष, हल्द्वानी में निर्दलीय ने छुड़ाए पसीने, पहाड़ों में NSUI अव्वल
HALDWANI/DEHRADUN: झड़प, मारपीट, हिंसा, तोड़फोड़की घटनाओं के बीच उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे आ गए हैं। पहाड़ के कॉलेजों में एनएसयूआई ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में एबीवीपी ने परचम लहराया है। सूबे के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में भी एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की […] The post छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में नवदीप बने अध्यक्ष, हल्द्वानी में निर्दलीय ने छुड़ाए पसीने, पहाड़ों में NSUI अव्वल appeared first on Devbhoomi Dialogue.
HALDWANI/DEHRADUN: झड़प, मारपीट, हिंसा, तोड़फोड़की घटनाओं के बीच उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे आ गए हैं। पहाड़ के कॉलेजों में एनएसयूआई ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में एबीवीपी ने परचम लहराया है। सूबे के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में भी एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
देहरादून में एबीवीपी का डंका
सूबे के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी में दिनभर हंगामे के बीच जीत हार के दावे होते रहे। लेकिन नतीजे एक बार फिर एबीवीपी के पक्ष में आए। यहां अभाविप के नवदीप राणा अध्यक्ष चुने गए उन्होंने एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को 96 वोटों से हराया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर एसएफआई के शैलेन्द्र नेगी 700 वोटों से जीते। महासचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलांश ने विजय हासिल की।
देहरादून के एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी के साहिल पंवार 388 मत हासिल कर अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने एनएसयूआई की स्मिता चौहान (133 वोट) को बड़े अंतर से हराया।
इसी तरह एमकेपी पीजी कॉलेज में एबीवीपी की आयुषी पैन्यूली ने 268 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। एमकेपी में एबीवीपी ने सभी पांचों मुख्य पदों पर अपना परचम लहराया।
DBS महाविद्यालय देहरादून में छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत दर्ज की।
मसूरी के एमपीजी (MPG) कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विद्यांत थापली 185 वोट हासिल कर विजयी रहे। नतीजे घोषित होते ही ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ जश्न मनाया गया।
यूकेडी की छात्र विंग को जीत
डोईवाला डिग्री कॉलेज में उत्तराखंड क्रांति दल की स्टूडेंट विंग यूएसएफ ने पहली बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। यूएसएफ के मोहित ममगाईं ने जीत हासिल की।
पहाड़ में एनएसयूआई का दबदबा, ऋषिकेश में निर्दलीय जीते
पीजी कॉलेज ऋषिकेश में हुए छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रियांशु कुमाई को 43 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। महासचिव पद पर अखिल गुलियाल ने जीत दर्ज की।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष रावत ने एबीवीपी के हिमांशु जोशी को 69 मतों से हराकर जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर आयुष रावत को 141 और हिमांशु जोशी को 72 मत प्राप्त हुए।
केएल डीएवी पीजी कॉलेज रुड़की के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया, जबकि दो पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसयूआई के किशन सिंह ने जीत दर्ज की
मोरी राजकीय महाविद्यालय में भी एनएसयूआई ने जीती सभी सीटें,एबीवीपी का सूफ़ड़ा साफ़ किया।
कुमाऊं में कौन भारी
कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए दिनभर हंगामा रहा। एनएसयूआई औऱ एबीवीपी के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे करते रहे। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने दोनों के पसीने छुड़ा दिए। 6 राउंड की गणना बाद भी आर्यन ने लगातार बढ़त बनाए रखी है।
नैनीताल के डीएसबी परिसर में निर्दलीय प्रत्याशी भानूप्रताप सिंह चौहान ने बड़ा उलटफेर किया। भानूप्रताप ने एबीवीपी के शुभम कुमार को 482 मतों से हराकर अध्यक्ष पद जीता। भानु प्रताप की मां ने बेटो को अध्यक्ष बनाने की चाहत में कॉलेज में एडमिशन भी लिया था।
रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर नीरज कंडारी ने जीत दर्ज की,
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता ने जीत दर्ज की।
बागेश्वर के गरुड़ महाविद्यालय, कांडा महाविद्यालय और कपकोट महाविद्यालय में NSUI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद सहित प्रमुख पदों पर जीत दर्ज। हालांकि पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर, में एबीवीपी और एनएसयूआई के उम्मीदवारों का पर्चा खारिज होने पर लगातार हंगामे की स्थिति बनी रही।
सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रोहित कुमल्टा ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
The post छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में नवदीप बने अध्यक्ष, हल्द्वानी में निर्दलीय ने छुड़ाए पसीने, पहाड़ों में NSUI अव्वल appeared first on Devbhoomi Dialogue.
What's Your Reaction?