कालिंदी ट्रैक पर फंसे 29 ट्रैकर्स का रेस्क्यू पूरा, हेली के जरिए पहुंचाया गया हर्षिल

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रैक स्थित ओडिनकॉल क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ओडिनकॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन ट्रैक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रैकरों को वन विभाग […] The post कालिंदी ट्रैक पर फंसे 29 ट्रैकर्स का रेस्क्यू पूरा, हेली के जरिए पहुंचाया गया हर्षिल appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Sep 28, 2026 - 18:39
 104  14.8k
कालिंदी ट्रैक पर फंसे 29 ट्रैकर्स का रेस्क्यू पूरा, हेली के जरिए पहुंचाया गया हर्षिल

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रैक स्थित ओडिनकॉल क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ओडिनकॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन ट्रैक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रैकरों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गंगोत्री धाम पहुंचा दिया है। ये सभी लोग पिछले दो-तीन दिनों के दौरान गोमुख और तपोवन क्षेत्र में ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए गए थे।

रेस्क्यू अभियान में SDRF, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन एवं UCADA की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। सभी ट्रैकर्स को ओडिन कॉल क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू किए गए सभी 29 ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय में लाया गया है, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

इसके अलावा गोमुख और तपोवन क्षेत्र में पिछले दो दिनों में अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण ट्रैक पर आवाजाही मुश्किल हो गई और कई ट्रैकर वहीं फंस गए। सूचना के बाद प्रशासन और वन विभाग ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगातार बर्फबारी के साथ ट्रैक के कई हिस्सों में हिमस्खलन के खतरे के बीच टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए सभी 121 ट्रैकरों को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया।

 

 

The post कालिंदी ट्रैक पर फंसे 29 ट्रैकर्स का रेस्क्यू पूरा, हेली के जरिए पहुंचाया गया हर्षिल appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow