उत्तरकाशी के पवाणी गांव में 30 से अधिक मकान जलकर राख

The post उत्तरकाशी के पवाणी गांव में 30 से अधिक मकान जलकर राख appeared first on Avikal Uttarakhand. उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड मोरी ब्लॉक में आग ने मचाई तबाही, गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी; राहत एवं बचाव दल रवाना अविकल उत्तराखण्ड उत्तरकाशी। जिले के मोरी… The post उत्तरकाशी के पवाणी गांव में 30 से अधिक मकान जलकर राख appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 25, 2026 - 00:39
 122  5.4k

The post उत्तरकाशी के पवाणी गांव में 30 से अधिक मकान जलकर राख appeared first on Avikal Uttarakhand.

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड

मोरी ब्लॉक में आग ने मचाई तबाही, गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी; राहत एवं बचाव दल रवाना

अविकल उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी। जिले के मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार को भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग में 30 से अधिक मकान जलकर राख हो गए हैं।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस अग्निकांड में ग्रामीणों की वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा-पूंजी तबाह होने की आशंका है। गांव से सामने आ रही तस्वीरें आग की भयावहता बयां कर रही हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन भी राहत एवं बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियां की जा रही हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड की घटना में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता एवं राहत राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मांगी तत्काल राहत

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के पवाणी ग्राम पंचायत में भीषण अग्निकांड से भारी नुकसान हुआ है। आग की इस घटना में प्रारंभिक सूचना के अनुसार करीब 20 से 25 परिवार प्रभावित हुए हैं। गांव में अग्निशमन वाहन और आग बुझाने के लिए जरूरी संसाधन नहीं पहुंच पाने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। आग से अन्य आवासीय भवनों और परिवारों के प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पर्याप्त मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने बताया कि 24 नवंबर 2026 को शाम करीब चार बजे पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव में कुल 50 से 60 परिवार निवास करते हैं, जिनमें से 20 से 25 परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। अग्निकांड के बाद स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
विधायक ने पत्र में कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण गांव तक अग्निशमन वाहन और आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक मशीनरी एवं संसाधन समय पर नहीं पहुंच पाए। गांव में भी आग बुझाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होने से आग पर नियंत्रण पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आसपास के अन्य आवासीय भवनों और परिवारों के भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर ठहराने, उनके लिए भोजन, पेयजल, कंबल, कपड़े और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। साथ ही नुकसान का तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराकर प्रभावित परिवारों को उचित एवं पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।
उन्होंने अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

The post उत्तरकाशी के पवाणी गांव में 30 से अधिक मकान जलकर राख appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow